फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Court comment on the marriage of a minor in Panipat

Panipat: 'लड़की को बहला फुसलाकर ले गया था तो छोटी उम्र में शादी इसका समाधान नहीं'

Tue, 16 May 2023 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 01:16 AM IST
सार

 नाबालिग की शादी कराने के मामले में सीजेएम ने सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संदीप चौहान की कोर्ट ने एक नाबालिग की शादी रुकवाने के मामले में कहा कि माता-पिता बच्ची को शिक्षित कर अच्छे बुरे की पहचान कराएं।

विज्ञापन
Court comment on the marriage of a minor in Panipat
child marriage

विस्तार

नाबालिग किसी कारणवश किसी के साथ चली गई थी तो इसका समाधान यह नहीं कि उसकी नादान उम्र में शादी कर दी जाए। परिवार के लोग उसे पढ़ाकर लिखकर अच्छे बुरे ही पहचान कराएं। इस तरह नाबालिग की शादी कराना गलत है।

विज्ञापन


यह टिप्पणी हरियाणा के पानीपत में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट संदीप चौहान की कोर्ट ने एक नाबालिग की शादी रुकवाने के मामले में सुनवाई करते हुए की। साथ ही उन्होंने नाबालिग की शादी पर रोक लगा दी। परिजनों ने भी कोर्ट में लिखकर दिया कि वे बालिग होने तक उसकी शादी नहीं कराएंगे।
विज्ञापन


महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि थाना चांदनी बाग क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार को 17 वर्षीय एक लड़की की शादी की जा रही थी। वह मौके पर पहुंचीं। परिवार के लोग और रिश्तेदार बरात का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने लड़की के कागज देखे तो वह नाबालिग मिली। उन्होंने शादी रोकने को कहा। इसकी जानकारी बारात को भी लग गई। बरात बीच रास्ते से ही वापस चली गई। बरात दिल्ली के बादली से आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की सफाई समुदाय विशेष के लड़के से खतरा 
परिवार के सदस्यों ने बताया कि नाबालिग को पिछले दिनों समुदाय विशेष का एक युवक बहला फुसलाकर ले गया था। इस मामले में थाना चांदनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को बरामद कर लिया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया। युवक तीन माह की जेल काटकर अब बाहर आ गया था। परिवार को युवक के हरकत फिर से दोहराने का डर था।


परिजनों व रिश्तेदारों ने टीम को घेरा
रजनी गुप्ता व पुलिस की टीम घर पर पहुंचीं और कागजों की जांच करने के बाद घर जाने लगी तो परिजनों व रिश्तेदारों ने उसको घेर लिया था। टीम ने उन्हें समझाया। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा मचा रहा। रिश्तेदार भी लोक लाज के चलते शादी को सही ठहरा रहे थे। इन सबके बीच टीम ने नाबालिग को रेस्क्यु कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed