{"_id":"65d664cc1eba742cc40b9438","slug":"couple-hit-by-car-wife-dead-husband-serious-panipat-news-c-244-1-pnp1003-114053-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दंपती को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दंपती को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
विज्ञापन
पानीपत। यमुना एक्सप्रेस वे पर छाजपुर गांव के पास एक कारसवार ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति सिवाह गांव के पास एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सनौली थाना पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है । कार चालक फिलहाल फरार है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
सिवाह गांव की साहिस्ता (24) का चार साल पहले कैराना के गांव दरबार खुर्द निवासी शाकिर से निकाह हुआ था। शादी के बाद दोनों को अब तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई थी। शाकिर पेशे से वैद्य है। उसकी सनौली अड्डे पर दुकान है। साहिस्ता पति शाकिर के साथ शनिवार को अपने मायके में सिवाह गांव आई थी। यहां रात को रुकने के बाद वो रविवार शाम को वो मोटरसाइकिल पर वापस कैराना जा रहे थे। छाजपुर खुर्द के पास एक कार ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार चालक यहां कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सिवाह गांव के पास निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। बुधवार सुबह साहिस्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शाकिर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है । साहिस्ता दो भाई बहनों में बड़ी थी। छोटा भाई अमन एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।