फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Councilor's nephew was attacked by students

पार्षद के भतीजे पर छात्रों ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Councilor's nephew was attacked by students
पानीपत। सीसीटीवी में कैद घटना युवक विक्की पर गंडासी से हमला करते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। दोस्त की गलफ्रेंड को इशारे करने की रंजिश दो माह में इतनी बढ़ गई कि 10वीं के दो छात्रों ने वार्ड-7 के पार्षद के भतीजे पर गंडासी से दिनहदाड़े हमला कर दिया। वह खून से लथपथ होकर गिर गया। इस बीच लोगों ने हमलावर एक छात्र को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। घायल युवक को भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

इंसार बाजार निवासी विक्की (19) ने बताया कि वह एपी ज्वेलर्स की दुकान पर काम करता है। 29 जुलाई 2020 को सड़क हादसे में माता-पिता की मौत हो गई थी और वीरवार को बरसी थी। इस वजह से दोपहर दो बजे तक की छुट्टी ली थी। सुबह 11 बजे वह अपने दोस्त के घर जा रहा था। सुखदेव नगर में कशिश स्टोर के सामने एसडी मार्डन स्कूल में कक्षा-10 के दो छात्रों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

फिर एक ने गंडासी मारी जो हाथ में लगी। वह खून से लथपथ गली में भागा। बचाव में आए स्थानीय लोगों ने एक छात्र को दबोच लिया जबकि दूसरा भाग निकला। विक्की का प्रेम अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं वार्ड-7 के पार्षद अशोक कटारिया ने बताया कि विक्की उनका भतीजा है, लेकिन उनके परिवार से कई सालों से संपर्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की के बड़े भाई विशाल ने बताया कि हमलावर एक छात्र राजीव कॉलोनी और दूसरा गांव निंबरी निवासी है। दोनों 10वीं कक्षा के छात्र हैं। करीब दो माह पहले दोनों ने विक्की के दोस्त की गलफ्रेंड को अश्लील इशारे किए थे। विक्की के दोस्त ने साथियों के साथ उन्हें पीट दिया था। इसी से नाराज होकर उन्होंने विक्की पर हमला किया।
मौका मिलने का था इंतजार
आरोपी छात्र ने बताया कि एक सप्ताह पहले गंडासी वाला ब्लेड एक बिंडे में जोड़कर गंडासी का रूप दिया। वे मौके का इंतजार कर रहे थे, वीरवार को कट्टे में गंडासी डालकर स्कूल ड्रेस में ही मौके पर पहुंचे और बदला ले लिया।
छह माह में दूसरी बार संघर्ष
छह माह में यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले आईटीआई के छात्रों ने मिलकर बस स्टैंड पर 11वीं कक्षा के छात्र और कबड्डी खिलाड़ी सागर की सुआं घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

एक छात्र को मौके से काबू किया गया है, दूसरे की धरपकड़ की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल के बयान नहीं हो पाए है, परिजनों की तरफ से शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। - सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed