फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation's NDC portal will remain closed for four days, expected to open on 21st

Panipat News: चार दिन बंद रहेगा निगम का एनडीसी पोर्टल, 21 को खुलने की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Corporation's NDC portal will remain closed for four days, expected to open on 21st
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग का एनडीसी पोर्टल सामान्य रखरखाव के लिए मुख्यालय द्वारा बंद कर दिया है। ये पोर्टल वीरवार सुबह बंद हुआ था, जो 20 अक्तूबर तक बंद रहेगा। पोर्टल बंद होने से संपत्तिकर से जुड़े सभी काम बंद हो गए हैं। इससे न तो शहर के लोग ऑनलाइन संपत्तिकर जमा करवा सकेंगे और न ही विकास शुल्क का भुगतान कर पाएंगे। यहीं से संपत्ति का अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी होता है जो अब पोर्टल खुलने के बाद ही मिल सकेगा। इसी पोर्टल पर शहर के लोग अपनी संपत्ति कर जानकारी फोटो इत्यादि तक देख सकते हैं जो जानकारी अब चार दिन तक नहीं मिल पाएगी। यहीं से अपनी संपत्ति की गलत जानकारियों पर त्रुटि दर्ज कराई जाती है। ये काम भी अब सोमवार से ही हो पाएा।
विज्ञापन

इसे लेकर शहरी स्थानीय निकाय की ओर से पोर्टल पर संदेश भी छोड़ा है। ताकि प्रदेश भर के लोग 21 अक्तूबर तक पोर्टल के खुलने का इंतजार करें और सोमवार से इस पर काम कर पाएं। निगम अधिकारियों का मानना है कि पोर्टल पर डाटा अपडेट के चलते इसे बंद किया गया है। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। माना जा रहा है कि पोर्टल अपडेट होने के बाद इसमें कई बदलाव भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि मुख्यालय की ओर से पोर्टल को 17 से 20 अक्तूबर तक कुछ जरूरी रखरखाव के चलते बंद किया गया है। ये 21 अक्तूबर को खुलेगा। इसके बाद शहर के लोग इस पर काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed