फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation's finance committee passed eight proposals, three pending

Panipat News: निगम की फाइनेंस कमेटी ने आठ प्रस्ताव पास किए, तीन लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Corporation's finance committee passed eight proposals, three pending
पानीपत। नगर निगम की फाइनेंस कमेटी ने चार दिन बाद फिर से मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक की। यह बैठक दोपहर तीन से सायं छह बजे चली। इसमें कमेटी के पदाधिकारियों के साथ निगम अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में शहरी विधानसभा के वार्डों के मुख्य विकास कार्याें पर चर्चा की गई। जिनमें से मुख्य आठ प्रस्तावों को मंजूरी मिली तो तीन को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि निगम वार्ड 25 में रेलवे लाइन साथ लगते मनोहर पार्क को 1.99 करोड़ रुपये खर्च आदर्श पार्क बनाया जाएगा। वहीं, वार्ड 20 के तहत आने वाले मॉडल टाउन की सभी खस्ताहाल सड़कों पर करीब साढ़े चार से पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। खस्ताहाल सड़कों पर मैस्टिक लेयर भी बिछाई जाएगी। वहीं, शहर की सभी सड़कों की मरम्मत के लिए एक टेंडर लगेगा। वार्ड दस के अंतर्गत आने वाले उझा रोड का 76 लाख से सुंदरीकरण के काम को भी निगम की फाइनेंस कमेटी ने मंजूरी दे दी है। बैठक में सेक्टर 11-12 में 1.51 करोड़ से स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन के प्रोजेक्ट पर भी मुहर लगी है। इसके अलावा पहले से प्रस्तावित शहर के 26 वार्डों में 2.71 करोड़ से 2600 नई स्ट्रीट लाइटों के प्रोजेक्ट को भी फाइनेंस कमेटी ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन

-पुराने उझा रोड को चौड़ा और नया बनाया जाएगा। इस पर फैंसी लाइटें भी लगाई जाएंगी। जिस पर निगम 76.90 लाख रुपये खर्च करेगा।
-सेक्टर 12 के मेन रोड और एसडीवीएम स्कूल रोड पर 86.22 लाख से स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन बिछेगी
-सेक्टर 11 में जोध सचियार गुरुद्वारे के पीछे वाले एरिया में 71.35 लाख से स्ट्रॉम वाटर लाइपलाइन बिछेगी
-वार्ड 10 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 12 में भी 93.22 लाख से स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन बिछेगी।
इन मुद्दों पर की चर्चा, अगली बैठक तक रखा लंबित:-
-वार्ड 23 की पीपल मंडी के 2.01 करोड़ से सुंदरीकरण के प्रोजेक्ट को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
- सरकार के निर्देशानुसार निगम क्षेत्र के पार्कों और ग्रीन बेल्ट एरिया में लगी हाईमास्ट टॉवर लाइटों को हटाने पर चर्चा की और सरकार की हिदायत अनुसार 2.5 करोड़ की हाईमास्ट टॉवर लाइटों के टेंडर पर चर्चा की गई। इस मुद्दे को अभी लंबित रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शहरी स्थानीय निकाय के शहर के पार्कों और उनकी कार्यप्रणाली को लेकर 16 अगस्त को किए गए पत्राचार पर चर्चा की गई। इस मुद्दे को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed