फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will sterilize dogs, agency working in neighboring district Karnal came forward

Panipat News: निगम करेगा कुत्तों की नसबंदी, पड़ोसी जिले करनाल में काम करने वाली एजेंसी आगे आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Corporation will sterilize dogs, agency working in neighboring district Karnal came forward

विज्ञापन
पानीपत। शहर में कुत्ते पकड़ने और नसबंदी को लेकर पड़ोसी जिले करनाल में काम कर रही एजेंसी ने दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी के आगे आने पर निगम अधिकारियों को टेंडर सिरे चढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी महीने टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो कंपनी जल्द काम शुरू कर देगी। इसके बाद कुत्तों के काटने का खतरा शहरवासियों के ऊपर से उतर जाएगा।
नगर निगम ने गत दिनों शहर में कुत्ते पकड़ने का टेंडर लगाया था। इसमें कुत्तों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाने के साथ उनकी नसबंदी की जानी है। यह टेंडर कई बार दोहराया गया है। पिछली बार 21 जनवरी को टेंडर ओपन किया था। इसके बाद फिर से टेंडर को लगाया गया। अब करनाल में कुत्ते पकड़ने का काम कर रही एजेंसी आगे आई है। नगर निगम अधिकारी इसी एजेंसी को टेंडर देने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

हर रोज 20 से 25 केस
जिला नागरिक अस्पताल में कुत्ता काटने के हर रोज 20 से 25 लोग पहुंच रहे हैं। इनके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी इतने ही लोग पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के अलावा समालखा और सीएचसी में एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। जबकि पीएचसी में इसकी व्यवस्था नहीं है। पीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांवों के लोगों को एंटी रेबिज के इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में आना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम खर्च कर चुका है लाखों

नगर निगम करीब ढाई साल पहले कुत्ते पकड़ने का काम एक एजेंसी को दिया था। उस समय आठ हजार कुत्तों की नसबंदी की थी। इस पर करीब 57 लाख रुपये खर्च आया था। इसके बाद नगर निगम कुत्ते पकड़ने का टेंडर सिरे नहीं चढ़ा पाया। शहर में करीब 40 हजार कुत्ते बताए गए हैं।


वर्जन :

करनाल में काम करने वाली एजेंसी ने पानीपत में कुत्ते पकड़ने और नसबंदी का काम करने का टेंडर भरा है। इसको जल्द ही सिरे चढ़ाया जाएगा। इसको लेकर रेट एजेंसी के साथ तय किए जाएंगे।

डॉ. पंकज यादव, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed