फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will provide facilities under one roof

एक छत के नीचे ही निगम देगा सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Corporation will provide facilities under one roof
पानीपत। शहरवासियों को एक छत के नीचे निगम की सभी सुविधाएं देने के लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब लोगों को निगम के अलग-अलग तीन कार्यालयों में अपने काम के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सचिवालय में 2500 वर्ग मीटर की जमीन पर निगम का नया कार्यालय बनाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है। वहीं, पालिका बाजार की दूसरी इमारत में दूसरी मंजिल पर बनाई गई संपत्ति कर की शाखा में सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा इस शाखा के नीचे पंजाब नेशनल बैंक को किराए पर दी गई जगह को निगम फिर अपने इस्तेमाल में लेगा।
विज्ञापन

शहर के लोगों को सुविधाएं देने के लिए ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर भी लगाएगा। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स व एनडीसी के लिए सात दिन के समय की घोषणा की गई है। वीरवार को सदन की बैठक में लिए गए इस फैसला को तत्काल प्रभाव से ही लागूू करने के निर्देश दिए गए थे, जबकि शुक्रवार को भी निगम के कई अधिकारियों ने अपने कार्यालय संपत्ति कर शाखा में शिफ्ट नहीं किए। ऐसे में शहरवासी दोनों भवनों के चक्कर काटते नजर आए। इसे देख कुछ कर्मचारी भी अपनी सीटों से नहीं हिले। वे भी अधिकारियों की तरह दूसरी इमारतों में ही जमे रहे।
विज्ञापन

एडीसी ओर टैक्स की फाइलें रहेंगी एक जगह
सदन में फैसला लिया गया कि अब एनडीसी और संपत्ति कर से संबंधित सभी काम कर शाखा में ही होंगे। शहरवासियों के ये काम सात दिन में करने होंगे। इसके लिए आवेदनकर्ता को पूरे दस्तावेज जमा करवाने होंगे। इनमें यदि कोई त्रुटि होती है तो आवेदनकर्ता के मोबाइल पर इसका मैसेज भेजा जाएगा। वहीं, निगम पहले आओ पहले पाओ के आधार पर काम करेगा। पेंडिंग हजार फाइलों के निपटान के लिए मुख्य रूप से शनिवार व रविवार का समय निर्धारित किया गया है। इस दिन सभी अधिकारी व कर्मचारी पेंडिंग फाइलों का निपटान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात, जो सुधरेंगे
नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग, आयुक्त कार्यालय व नागरिक सुविधा केंद्र ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स में है। पालिका बाजार निगम कार्यालय में सफाई शाखा, ऑडिट, अकांउट, मैरिज, एडीए समेत मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के कार्यालय हैं। पालिका बाजार की दूसरी बिल्डिंग में प्रॉपर्टी टैैक्स का काम होता है। अभी लोगों को एक काम करवाने के लिए तीन कार्यालय में अधिकारियों से मिलने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे थे। अगर एक छत के नीचे सभी अधिकारी बैठेंगे तो लोगों को अलग-अलग जगह चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
लिफ्ट नहीं लगी, शौचालय तीसरी मंजिल पर
नगर निगम की संपत्ति कर शाखा के हालात इस समय ज्यादा खस्ता हैं। दो मंजिल ऊपर बनी इस इमारत में शहर के लोगों को चढ़ने में काफी परेशानी होती है। वहीं, यहां शौचालय तक निगम कार्यालय की छत यानी तीसरी मंजिल पर हैं। हालांकि करीब पांच महीने पहले हुई सदन की बैठक में यहां लोगों के लिए लिफ्ट बनवाने का फैसला लिया गया था, जो आज भी अटका हुआ है।

जल्द मिलेंगी सभी सुविधाएं : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त आरके सिंह ने सदन पदाधिकारियों के सामने कहा कि वे जल्द ही शहर के लोगों को सभी सुविधाएं एक छत के नीचे मुहैया करवाने जा रहे हैं। सचिवालय में नए निगम कार्यालय के प्रस्ताव के लिए जिला प्रशासन को पत्राचार किया जा रहा है। टैक्स ब्रांच में एनडीसी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर भी लगाया जाएगा। सात दिन में टैक्स व एनडीसी की फाइल पास करवाई जाएगी। मोबाइल मैसेज की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed