फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will make 978 km long roads and streets pothole free by November 30

निगम 978 किलोमीटर लंबी सड़कों व गलियों को 30 नवंबर तक करेगा गड्ढ़े मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Corporation will make 978 km long roads and streets pothole free by November 30
पानीपत। नगर निगम अपनी सीमा के अंदर आने वाली हर सड़क व गली को गड्ढ़ा मुक्त करने का काम करेगा। इसके लिए निगम ने कमर कस ली है। निगम को ये काम 30 नवंबर से पहले पूरा करना होगा। ये आदेश शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक ने प्रदेश भर के सभी निगमों को जारी किए हैं। इसके अलावा सभी नगर निगम से हरपथ, पैचवर्क और पोट होल समेत इस पर खर्च होने वाली धनराशि और विकल्प का ब्योरा भी मांगा गया है। वहीं, निगम का कहना है कि उनके अधीन शहर में 978 किलोमीटर लंबी सड़कों व गलियों का जाल बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि इस पर अलग अलग कई मदों से करीब 3 से चार करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हो रही है और आगे खर्च करने का प्लान बनाया जा रहा है। इस विषय को लेकर वीरवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी उपायुक्त व आयुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सकते हैं। जिसकी तैयारियां निगम व जिला प्रशासन ने पहले से कर ली हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम के 26 वार्डों के अंदर ग्रामीण एरिया व आउटर कॉलोनियां मिलाने के बाद निगम के पास 978 किलोमीटर लंबी सड़कें व गलियां बनती हैं। इनमें से काफी सड़क व गलियां खस्ताहाल हैं। इनकी मम्मत करवाने के लिए निगम हर साल पैचवर्क हौर पोट होल भरने का टेंडर भी लगाता है। हरपथ से भी रास्तों को दुरुस्त करने का काम किया जाता है। इस पर निगम करीब 4 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता अजय छौक्कर ने बताया कि निगम पूरी तरह से सरकार के निर्देशों पर काम करेगा। 30 नवंबर तक जो काम पूरा करने का सरकार ने समय दिया है उसकी समयावधि में काम पूरा कर दिया जाएगा। इसके लिए निगम सुनियोजित तरीके से काम के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed