फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will lay mastic layer on roads

Panipat News: सड़कों पर मैस्टिक लेयर बिछाएगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Corporation will lay mastic layer on roads
पानीपत। काफी लंबे समय के बाद अब फिर से निगम कंक्रीट की सड़कों पर मैस्टिक लेयर बिछाने की तैयारी कर रहा है। इस चरण में निगम ने पहली बार बिशनस्वरूप कॉलोनी की एक सड़क पर मैस्टिक लेयर बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

इसमें निगम आर्य गर्ल्स स्कूल के पिछले गेट वाली सड़क पर करीब साढ़े नौ लाख रुपये से मैस्टिक लेयर बिछाने का काम करेगा। अधिकारियों का कहना है कि मैस्टिक लेयर बिछाने से कंक्रीट की सड़कों को मजबूती मिलती है। मैस्टिक लेयर में तारकोल के साथ तैयार किए जाने वाले एक मिश्रण की परत सड़क पर डाली जाती है। इससे सड़क पर पानी नहीं ठहरता। जबकि अगर कंक्रीट पानी के संपर्क में आए तो झड़ने लगता है। इससे सड़कों को विशेष परत मिल जाती है।
विज्ञापन

दूसरा मैस्टिक लेयर बिछाने के दुष्परिणाम ये हैं कि इस मैटेरियल को तैयार करने में वातावरण काफी प्रदूषित हो जाता है। एक भट्टी में तारकोल को पकाया जाता है। इससे उठने वाला धुआं काफी एरिया में कार्बन डाई ऑक्साइड जैसी विषैली गैसे छोड़ता है। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है। वहीं, अगर मैस्टिक लेयर की परत सही न बिछाई जाए तो ये सड़क को काफी नुकसान भी दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि काफी समय के बाद निगम ने कंक्रीट पर मैस्टिक लेयर करवाने का फैसला लिया है। ऐसा इसलिए भी हैं चूंकि इससे पहले होने वाली मैस्टिक लेयर के कामों में कई बार गड़बड़झाले भी सामने आ चुके हैं। तहसील कैंप की सड़कों पर मैस्टिक लेयर को बेढंगे तरीके से बिछाने का लोग विरोध तक कर चुके हैं।

नगर निगम के एक्सईएन प्रदीप कल्याण का कहना है कि मैस्टिक लेयर को गुणवत्तापूर्वक कंक्रीट की सड़कों पर बिछाने से सड़कों के रखरखाव की ज्यादा जरूरत नहीं होती। सड़कों की गुणवत्ता और उम्र तक बढ़ जाती है। काफी लंबे समय तक सड़कों को दोबारा बनाने की जरूरत नहीं होती। इसे विशेष तौर पर नई कंक्रीट की सड़कों पर बिछाने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed