{"_id":"6529af8732f4da7b900eff34","slug":"corporation-will-break-five-new-walls-first-draw-will-be-held-later-panipat-news-c-244-1-pnp1004-7594-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पहले पांच नए फड़ तोड़ेगा निगम, बाद में होगा ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पहले पांच नए फड़ तोड़ेगा निगम, बाद में होगा ड्रॉ
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने किला क्षेत्र के वाटर वर्क्स वाली जमीन पर मासाखोरों के लिए नई सब्जी मंडी तैयार तो कर दी है, लेकिन निगम ने इसका ड्रा रोक लिया है। शहर के नेताओं और अधिकारियों के दौरे के बाद सामने आया कि मंडी में पांच फड़ गलत तरीके से बनाए गए हैं। इनकी वजह से मंडी में रास्ता तंग हो जा रहा है। इसलिए पहले ही इन पांच फड़ो को तोड़ने का निर्णय लिया गया है। यहां की जमीन समतल करने के बाद निगम मंडी के फड़ों का ड्रा करेगा।
उल्लेखनीय है कि नई सब्जी मंडी में मासाखोरों के लिए 165 फड़ बनाए गए हैं। वहीं, मौजूदा मंडी में बैठे हुए मासाखोरों की संख्या करीब 160 तक की बताई जा रही है। 12 अक्टूबर को नई सब्जी मंडी में तैयार किए गए फड़ों के लिए ड्रा होना तय था। निगम ने इसके पंजीकरण करवाने के लिए निगम सनौली रोड वाली सब्जी मंडी में मुनादी भी करवाई। अधिकरियों ने कहा कि ड्रा में सबसे पहले मौका मौजूदा मासाखोरों को ही दिया जाएगा। निगम ने मौजूदा मासाखोरों की पहचान सत्यापित करने के लिए वीडियोग्राफी तक कराई है। ड्रॉ में भाग लेने वालों को 500 रुपये की फीस देनी होगी। इसके बाद इनको सालाना छह हजार रुपये सालाना के करीब किराया भी देना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सनौली मंडी को खाली करवा दिया जाएगा।
दोबारा होगा ड्रा
नगर निगम जेई अजय छौक्कर और पार्षद रविंद्र भाटिया ने कहा कि मंडी तैयार हो चुकी है। पांच फड़ तोड़े जाएंगे। इसके बाद ड्रा दोबारा होगा। अभी प्रक्रिया रोक ली गई है।