फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation took care, night shelters will open from today

निगम ने ली सुध, आज से खुलेंगे रैन बसेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corporation took care, night shelters will open from today
तिकोना पार्क स्थित निगम का कम्यूनिटी सेंटर, यहां बनाया जा रहा है रैन बसेरा। - फोटो : Panipat
पानीपत। शहर में बिना छत के बेघर घूम रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हांड़ कंपाने वाली इस ठंड में ऐसे लोग अब शनिवार से इन रैन बसेरों में ठहर सकेंगे। निगम ने शहर में छह रैन बसेरों की व्यवस्था की है। इनमें करीब 150 लोग रुक सकेंगे।
विज्ञापन

निगम के खस्ताहाल रैन बसेरों का शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए इनकी सफाई समेत रिपयेरिंग करवाई। शनिवार को यहां गद्दे, तकिए, कंबल, मास्क, सैनिटाइजर तक रखवाए जाएंगे। साथ ही यहां रुकने वाले लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे शौचालय व पीने के पानी समेत लाइट की सुविधा का बंदोबस्त भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने निगम के रैन बसेरों की हालत 17 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद निगम आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने की बात की थी। इसके चलते शुक्रवार को अधिकारियों ने इनका मौके पर निरीक्षण करते हुए इनको दुरुस्त करवाने का काम भी किया। निगम ने बस स्टैंड और स्काई लॉर्क के सामने फ्लाईओवर के नीचे बने दोनों रैन बसेरों की सफाई करवाई। इन दोनों जगहों पर 10-10 आदमी रुकने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे रोड की तोता राम धर्मशाला और वार्ड नंबर 11 के वृद्धाश्रम में 15-15 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। वहीं, किला क्षेत्र के कम्यूनिटी सेंटर और तिकोना पार्क के नीचे कम्यूनिटी सेंटर के हॉल में 50-50 लोगों के रुकने की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को इनमें रात बिताने के लिए बाकी का सामान भी रखवाया जाएगा। इनकी सुरक्षा के लिए निगम चौकीदार भी लगाएगा।

करीब डेढ़ सौ लोग रैन बसेरों में रुक सकेंगे
निगम आयुक्त के निर्देशों पर शहर में छह जगहों पर रैन बसेरे बनाए जा रहे हैं। शुक्रवार को इनकी साफ-सफाई करवाई गई है। जो खस्ताहाल में थे उनकी रिपेयरिंग करवाई गई है। अब इनमें रहने के लिए कंबल, गद्दे, तकिए, मास्क सैनिटाइजर, लाइट आदि की सुविधा भी दी जाएगी। इनमें करीब डेढ़ लोग अपनी रात गुजार सकते हैं। -नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।

रेलवे रोड स्थित तोताराम धर्मशाला के इन कमरों की जाएगी बेघरों के ठहरने की व्यवस्था।

रेलवे रोड स्थित तोताराम धर्मशाला के इन कमरों की जाएगी बेघरों के ठहरने की व्यवस्था।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed