फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation team arrived with JCB, demolished the roof

Panipat News: जेसीबी लेकर पहुंची निगम टीम, गिराए छप्पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Corporation team arrived with JCB, demolished the roof
पानीपत। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। लगातार तीसरे दिन निगम टीम अतिक्रमण हटवाने मॉडल टाउन एरिया और जाटल रोड पर पहुंची। इस दौरान निगम टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट से लेकर जेसीबी तक को साथ लिया। पहली कार्रवाई मॉडल टाउन के ईजी डे से लेकर आठ मरला चौक तक की। यहां फल-सब्जियों वाले फुटकर विक्रेताओं के छप्पर उखाड़ दिए। ये छप्पर लगाकर मॉडल टाउन की मेन सड़क पर अतिक्रमण किए हुए थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इसके बाद संजय चौक से लेकर आठ मरला तक कार्रवाई की गई। यहां से कई रेहड़ियों को जब्त किया गया। यहीं पर बांस की दुकान लगाए बैठे एक दुकानदार को वीरवार सुबह तक की मोहलत दी गई है। अगर सुबह तक बांस नहीं हटाए गए तो उसका पूरा सामान जब्त किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य दुकानों के सड़क पर रखे सामान को भी हटवाया गया। निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई को देखकर सड़क पर भारी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने तो अपना सामान अंदर रखकर शटर तक डाउन कर लिए। वहीं सभी दुकानदारों को निगम टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में किसी भी दुकानदार का सामान दुकान से बाहर सड़क पर मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले लगातार दो दिनों तक निगम टीम ने रामलाल चौक से लेकर रिंग रोड पर पहुंच अतिक्रमण हटवाने का काम किया है। मॉडल टाउन की सड़कों पर अत्यधिक अतिक्रमण की वजह से मॉडल टाउन की चौड़ी सड़कें भी तंग होने लगी थी। निगम इस कार्रवाई में निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, एटीपी योगेश तोमर, जेई एवं भवन निरीक्षक रिंकू समेत मुख्य सफाई अधिकारी जितेंद्र नरवाल भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ निगम का ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed