फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation sealed two buildings, uprooted foundation of five

निगम ने दो इमारतें की सील, उखाड़ी पांच नींव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation sealed two buildings, uprooted foundation of five
पानीपत। लंबे समय के बाद नगर निगम ने एक बार फिर अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने का अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को निगम का पीला पंजा अवैध निर्माणों पर चला। इस दौरान निगम ने दो इमारतों को सील किया, जबकि पांच प्लाटों में बनाई गई नींव और चहारदीवारी को उखाड़ दिया। निगम की यह कार्रवाई उझा रोड, रिसालू रोड और सेक्टर 25-29 पार्ट-2 एरिया में चली। मौके पर जेसीबी लेकर पहुंची निगम टीम ने बताया कि शहर में अवैध निर्माणों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पहले अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस दिया जाता है। इसके बाद भी आदेश की अवमानना पर अवैध निर्माणों को गिराने से लेकर सील करने की कार्रवाई तक की जाती है। उक्त इमारतों और अवैध निर्माणों पर भी निगम की ओर से नोटिस दिए गए थे। निर्माण कार्य नहीं रुके तो निगम को कार्रवाई करनी पड़ी। निगम की तोड़फोड़ की कार्रवाई शुक्रवार को कई महीनों बाद हुई। वहीं, सीलिंग भी कई माह बाद करवाई गई है। अब निगम सील की गई इमारतों पर सख्त हो गया है। संजय चौक पर सील की गई इमारत में काम जारी रहने का मामला निगम अधिकारियों के संज्ञान में है। इस इमारत निर्माण को लेकर निगम एफआईआर तक दर्ज करवा चुका है लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते अब तक बड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई है। अब निगम अधिकारी इस इमारत और भवन मालिक पर बड़ी कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। इसे लेकर सील इमारत में निगम की ओर से अस्थायी गेट लगाने की भी तैयारी है। निगम एमई एवं डीटीपी का चार्ज संभाल रहे योगेश तोमर ने बताया कि शहर में चल रहे अवैध निर्माणों पर निगम की कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई करने को लेकर निगम आयुक्त ने आदेश दिया है, जिनका पालन निगम की भवन निर्माण शाखा और डीटीपी विंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed