फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation reached Panchkula to rectify the defects of property ID

Panipat News: प्रॉपर्टी आईडी की खामियां ठीक करने पंचकूला पहुंची निगम टीम ने की 291 कॉलोनियों की मार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation reached Panchkula to rectify the defects of property ID
पानीपत। प्रॉपर्टी आईडी की खामियों को ठीक करने पंचकूला निकाय मुख्यालय पर पहुंची निगम टीम ने शहर की करीब 291 कॉलोनियों की बांउड्री की मार्किंग पूरी कर दी है। वहीं, अभी तक एचएसवीपी के सेक्टर, अंसल और टीडीआई की बांउड्री को मार्क करने का काम नहीं हो पाया है। इसके लिए दोबारा फिर से निगम टीम को पंचकूला जाना होगा। टीम निगम के वैध नक्शों के साथ बुधवार को पंचकूला मुख्यालय के लिए रवाना होगी, जिसके बाद वीरवार-शुक्रवार तक इस काम को निपटा लिया जाएगा। कॉलोनियों की मार्किंग होने के बाद इसका फाइनल ड्रॉफ्ट तैयार होगा। इस फाइनल किए डाटा को एनडीसी पोर्टल पर अपडेट करना होगा। इसके बाद नए सिरे से वैध एरिया के लिए बनाई गई बाउंड्री मार्किंग के तहत आने वाली सभी कॉलोनियों की प्रॉपर्टी ऑटोमेटिक वैध हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों ने जब याशी का सर्वे एनडीसी पोर्टल पर अपडेट किया तो इसमें कई खामियां निकलीं। शहर के वैध एरिया में आने वाली कॉलोनियों की संपत्तियों को अवैध दिखा दिया गया। वहीं, जिस एरिया में विकास शुल्क नहीं लगने थे, वहां विकास शुल्क जोड़ दिए गए। इसके अलावा कैटेगरी में भी बदलाव कर दिया गया। अब अवैध हुए संपत्तियों को दोबारा से वैध एरिया में दिखाने के लिए निगम ने लेवल-3 का विकल्प निकाला। इसकी शक्ति डीएमसी और निगम आयुक्त को दी गई है लेकिन अफसरों के न होने की वजह से काम प्रभावित होता रहा। इसी बीच सरकार ने याशी के साथ अनुबंध तोड़ दिया, जिसके बाद निगम टीम को इसका समाधान करने के लिए तैयार कर निकाय मुख्यालय बुलाया गया। मंथन के बाद विकल्प निकाला गया कि शहर की वैध कॉलोनियों के नक्शे के अनुसार पोर्टल पर एक बांउड्री लाइन बनाई जाए, जिसके अंदर आने वाली संपत्तियां ऑटोमेटिक वैध हो सकें। निगम टीम ने शहर के 291 कॉलोनियों के नक्शे लेकर इसकी नई बांउड्री लाइन बना दी, जिसमें कुछ एरिया बचा है, जिसे शुक्रवार तक पूरा किया जाएगा। अब इन नए नक्शों को पोर्टल पर जैसे ही अपडेट किया जाएगा, इनके अंतर्गत आने वाली सभी संपत्तियां अपने आप वैध हो जाएंगी और शहर की सबसे बड़ी समस्या को हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन:
जल्द होगा समस्या का समाधान : समयपाल
लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए ही टीम पंचकूला गई थी। जल्द ही इसे दुरुस्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
समयपाल सिंह, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed