फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation got the property survey done, 70 thousand old ID's linked to new

Panipat News: निगम ने प्रॉपर्टी सर्वे कराया दुरुस्त, 70 हजार पुरानी आईडी की नई से लिंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation got the property survey done, 70 thousand old ID's linked to new
पानीपत।
विज्ञापन


नगर निगम ने खामियों से भरी 70 हजार प्रॉपर्टी आईडी को नई से लिंक कर दिया है। इसमें पुराने सर्वे और नए सर्वे की मार्जिन करीब 40 हजार प्रॉपर्टी आईडी में पिछले दस साल का एरिअर भी जोड़ दिया है। निगम का दावा है कि शहरवासियों की समस्याएं खत्म होंगी और निगम को करोड़ों रुपये का राजस्व भी मिलेगा। पुराने सर्वे में 1.45 लाख आईडी थी। नए सर्वे में 1.83 लाख आईडी बनी। ये आपस में मैप नहीं हो रही थी।



निगम ने फरवरी से अब तक इनको मैप करने का काम किया है। याशी कंपनी ने 2018 के बाद लगातार कई साल तक शहर में प्रॉपर्टी आईडी का सर्वे किया था। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट जमा कराई तो 1.83 हजार आईडी दिखाई थी। जबकि पुराने सर्वे में ये 1.43 लाख थी। कंपनी ने साथ ही करीब 70 हजार प्रॉपर्टी आईडी को गलत बताया था। इन पर हंगामा खड़ा हो गया था।
विज्ञापन


विधायक से लेकर मंत्री तक चुके दावा



शहर में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर हंगामा मच गया था। पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज इनको ठीक कराने के लिए आगे आए थे। यह मामला विधानसभा सत्र में भी रखा था। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने इनको ठीक करने का भरोसा दिया था। इसके बाद नगर निगम की एक टीम निदेशालय विशेष प्रशिक्षण पर भी गई थी। इसके बाद भी किसी प्रकार का सुधार नहीं हो पाया था। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने पिछले मंगलवार को पानीपत में नगर निगम के अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने 30 अप्रैल तक प्रॉपर्टी आईडी की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए थे। अब निगम ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :



शहरवासियों के सामने आने वाली समस्याएं जल्द खत्म होंगी और निगम को राजस्व मिलेगा। इसके लिए पूरी प्लानिंग बनाई तजा रही है।

विनोद नेहरा, डीएमसी, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed