फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation failed in power supply, cut off for 11 to 16 hours

Panipat News: बिजली आपूर्ति में निगम फेल, 11 से 16 घंटे लगे कट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Corporation failed in power supply, cut off for 11 to 16 hours
पानीपत। बिजली का सेक्टर-6 स्थित 33 केवी पावर हाउस फेल हो गया। जिससे गीता मंदिर, पालिका बाजार, जिला सचिवालय, स्काई लॉर्क, सलारगंज गेट और सेक्टर-6 के 11 केवी के सभी फीडर बंद हो गए। इस फेल्योर की वजह से इन छह फीडरों से जुड़े पुराने शहर का ज्यादातार एरिया प्रभावित रहा। जिसमें बुधवार की रात करीब 12 बजे से ठप आपूर्ति वीरवार शाम चार बजे ही चालू हो सकी। इस तरह करीब 16 घंटे तक प्रभावित रही बिजली से परेशान शहर के लोगों ने निगम को शिकायतें तो दी लेकिन अधिकारी उनका समाधान नहीं कर पाए। जिला सचिवालय में भी लाइट नहीं थी। डीसी की बैठक के चलते निगम अधिकारियों ने गीता मंदिर और जिला सचिवालय के लाइन को रेलवे रोड फीडर से जोड़ा, लेकिन ओवरलोड की वजह से बार बार लाइन ट्रिप होती रही।
विज्ञापन

रोहतक मंडल के चीफ इंजीनियर चंदन सिंह ने शहर के सब स्टेशन, फीडरों पर ओवलोडिंग, ट्रांसफार्मर कूलिंग और लोड डिस्टि्रब्यूशन का निरीक्षण किया है। इसे लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि हर कोई बिजली पर आश्रित है। हमें अपने संसाधनों का सदुपयोग कर बिजली की मांग को पूरा करना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। पानीपत सर्कल के एसई धर्म सिहाग ने बताया कि जल्द ही चीफ दोबारा से निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
एसडीओ को नोटिस, कार्रवाई क्यों न की जाएं
एसई ने सनौली रोड एसडीओ अंजलि शर्मा को पत्र लिखा कि 11 केवी निंबरी की सप्लाई 132 केवी सेक्टर 29 सब स्टेशन से दी जा रही है। इस फीडर पर बिजली का संकट पिछले कई दिनों से बना हुआ है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। संज्ञान में आया है कि बार बार लिखित और मौखिक आदेशों के बाद भी इस फीडर पर मरम्मत का काम तक नहीं किया गया। जिससे निंबरी के इस फीडर पर 11 घंटे 16 मिनट की सप्लाई बाधित रही। एसई ने एसडीओ से दिन में जवाब मांगा है कि एसडीओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए? वहीं, एरिया के बाकी 11 केवी के फीडरों की मरम्मत के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा 132 केवी गोहाना रोड पावर हाउस से जुड़े 11 केवी के रेलवे स्टेशन फीडर पर भी रात को फॉल्ट आने से बिजली कटी रही। जिसको वीरवार सुबह को चालू किया गया। इससे रेलवे स्टेशन परिसर समेत रेलवे कॉलोनी में पूरी रात बिजली गायब रही। शहर में लगातार बढ़ते बिजली संकट पर रोहतक मंडल के चीफ इंजीनियर ने भी बिजली निगम के सब स्टेशन और पावर हाउसों का दौरा कर एसई को सख्त दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed