फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation employees mobilized against the government

Panipat News: सरकार के खिलाफ लामबंद हुए निगम कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees mobilized against the government
पानीपत। कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सोमवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के महासचिव मांगेराम तिगरा ने 14 व 15 दिसंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय टूल डाउन, पेन डाउन हड़ताल करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में मुख्य रूप से छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने, 29 अक्टूबर 2022 में 5 अप्रैल 2023 के समझौता को लागू करवाने, नो वर्क नो पे कानून के खिलाफ और 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान शामिल है। जिसके चलते वे टूल डाउन, पेन हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

राज्य के फायर प्रधान राजेंद्र सानंद ने जन हित में जल सेवा एवं अग्नि शमन सेवाओं को सुचारू रूप से चालू रखने का एलान करते हुए कहा कि ये कर्मचारी हड़ताल के दौरान किए जाने वाले प्रदर्शनों में शामिल रहेंगे। अन्य सभी 60 नगर पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों के सफाई कर्मचारी, सीवरमैन व तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

मांगेराम तिगरा व फायर प्रधान राजेंद्र सानंद ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि सफाई का लगभग काम घर-घर से कूड़ा उठाने, कूड़े को ठोस कचरा निस्तारण प्लांट पर ले जाने का काम और सीवर का काम भी सरकार ने ठेकेदारों के हवाले कर दिया है। ठेकेदार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में फेल हैं और पूरे हरियाणा के निकाय में सफाई अभियान और ठेकेदारी के नाम पर बड़ी लूट है। जनता की खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है और सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों का गुलाम कम वेतन में जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सरकार छंटनी कर कानून थोप शोषण कर रही है। सरकार ने पिछले 26 वर्षों में सफाई व सीवर कर्मचारियों की नियमित भर्ती नही की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगैर संसाधनों, सफाई उपकरणों, सुरक्षा उपकरणों व कर्मचारी संख्या बल पूरा किए बगैर सरकार अब पूरे वर्ष सफाई अभियान चलाती है। सफाई कर्मचारियों की आए दिन सीवर व सेफ्टी टैंको में मौत इस बात का पुख्ता सबूत है कि सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों को न्याय देना तो दूर उनकी मौतों पर संवेदना तक प्रकट नहीं की जाती है। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला स्तरीय सभी नेता और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed