{"_id":"61e1d652091c9b7f3c2f8fca","slug":"corporation-employees-end-the-strike-on-fulfilling-the-demands-panipat-news-knl96052247","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मानने पर निगम कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें मानने पर निगम कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल
विज्ञापन
पानीपत। डीएसपी विरेंद्र सैनी द्वारा बताया गया की इस कार्यालय में काम रहे हो उसके 100 मीटर के अंदर ध?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल शुरू की लेकिन आयुक्त के मांगें मानने पर यह खत्म भी हो गई। हालांकि निगम कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर मांगों को जल्द लागू नहीं किया गया तो वे फिर से हड़ताल पर बैठेंगे।
दूसरी ओर हड़ताल से निगम का कामकाज प्रभावित हुआ। अब शनिवार और रविवार को छुट्टी है। इसलिए ऐसे में अब सोमवार से ही निगम का काम सुचारू हो सकेगा। खास बात ये रही कि निगम आयुक्त पालिका बाजार कार्यालय में बैठे, जिसके कारण काफी कर्मचारी हड़ताल में शामिल ही नहीं हुए और अपना काम करते रहे। वहीं, हड़ताल में ज्यादातर कर्मचारी सफाई से संबंधित रहे। बाद में आयुक्त, डीएसपी और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल कर्मचारियों की कई मांगें मान ली गईं।
कोर्ट आदेश दिखाया तो फ्लाईओवर के नीचे दिया धरना
कई मांगों को लेकर निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह ही निगम कार्यालय के नीचे हड़ताल शुरू की। हड़ताल के कुछ ही देर बाद डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को कोर्ट के आदेश दिखाते हुए कहा कि वे कार्यालय के सौ मीटर दायरे में हड़ताल पर नहीं बैठ सकते। इसके बाद कर्मचारियों ने उनकी बात मानते हुए कार्यालय के नीचे से उठकर फ्लाईओवर के नीचे धरना दिया। डीएसपी ने कहा कि वे खुद आयुक्त से मिलकर उनकी समस्या का समाधान करवाएंगे। डीएसपी ने निगम कर्मचारी नेताओं के साथ मिलकर आयुक्त से बातचीत की। आयुक्त ने भी कर्मचारियों की जायम मांगों को माना और हड़ताल को समाप्त करवा दिया।
विज्ञापन
दलालों को खुद पकड़ेंगे- यूनियन
यूनियन प्रधान समेत कर्मचारी नेताओं ने कहा कि निगम में जो भी दलाल आएगा अब यूनियन नेता उन्हें खुद पकड़ेेंगे। उन्होंने कई दलालों के नाम तक गिनाते हुए चेेतावनी दी कि अगर वे निगम कार्यालय में दिखे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पानीपत। निगम आयुक्त आरे के सिंह के साथ बैठक करते हुए नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान व साथ म?- फोटो : Panipat

पानीपत। पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पड़ा खाली।- फोटो : Panipat