{"_id":"5efb86168ebc3e42dd7a2f37","slug":"corona-6-including-mother-daughter-and-son-panipat-news-knl358452115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां, बेटी व बेटा समेत 6 को कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां, बेटी व बेटा समेत 6 को कोरोना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी जिले में 6 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। सोमवार को भी कोरोना के पांच मरीज सामने आए थे। जिले में कोरोना के रोगियों का दोहरा शतक हो चुका है। मंगलवार को बबैल रोड निवासी 32 वर्षीय युवक, महराना निवासी 40 वर्षीय पुरूष, मॉडल टाउन की 12 वर्षीय बेटी, 22 वर्षीय बेटा और उनकी 44 वर्षीय मां शामिल है। ये तीनों संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। जिन क्षेत्रों से ये पॉजिटिव केस आए हैं, वहां लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक जिले में कोरोना के 200 केस हो चुके हैं। इनमें से एक युवती समेत सात लोगों की कोरोना के प्रभाव से मौत भी हुई है। जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस 72 हो गए हैं, जबकि 121 लोगों ने कोरोना को हराया है।मंगलार को एक साल की बच्ची कोरोना को हराकर अपने घर लौटी।
अनलॉक होने के बाद अधिक बढ़ा खतरा
अनलॉक होने के बाद कोरोना का अधिक खतरा बढ़ा है। जिले में 50 प्रतिशत केस अनलॉक होने के बाद ही आए हैं। इन 30 दिनों में 39 लोग सामूहिक संक्रमण का शिकार हुए हैं। इस माह अब तक 149 केस आ चुके हैं। इनमें से 83 की ट्रैवल हिस्ट्री है। अब डॉक्टरों का कहना है कि अगर सख्ती नहीं की गई तो कोरोना का अधिक खतरा बढ़ रहा है। प्रशासन को जिले की सीमाओं पर चौकसी बरतनी होगी।
इन स्थानों से हटाई गई पाबंदी
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों व कोविड-19 कंटेनमेंट प्लान में दिए गए प्रावधानों के तहत जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह ने मनमोहन नगर नजदीक छोटू राम चौक, हॉली कॉलोनी नजदीक छोटू राम चौक, गांव फरीदपुर जिसको विगत में कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। उक्त स्थान से यह पाबंदी हटा ली गई है। अब इन स्थानों पर सभी कार्यो का परिचालन व संचालन शुरू करने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
200 में से 124 की ट्रैवल हिस्ट्री
अब तक आए 200 पॉजिटिव केसों में से 127 केस का सीधा संबंध बाहर से रहा है। इन सबकी ट्रैवल हिस्ट्री है। ये लोग दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई में लॉकडाउन में फंसे हुए थे। वहां से लौटे तो कोरोना पॉजिटिव मिले या ये अपने परिवार के सदस्यों को वहां लेने के लिए गए थे। 61 लोग सामूहिक संक्रमण का शिकार हुए हैं। अब तक 8738 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से विभाग को 96 प्रतिशत रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। जिले में कोरोना के सात मरीजों की मौत हुई है, हालांकि डॉक्टरों के अनुसार ये मौत कोरोना के प्रभाव से कम, बल्कि दूसरी बीमारियों के प्रभाव से अधिक हुई है। ये सात रोगी पहले से टीबी और शुगर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। पिछले 30 दिन में कोरोना के 140 मामले सामने आए हैं। इनमें से 84 केस की ट्रैवल हिस्ट्री है। अब हर 6 घंटे में कोरोना का एक पॉजिटिव केस मिल रहा है, जबकि कोरोना को हर 18 घंटे में एक मरीज मात दे रहा है।
प्रशासन की ये लापरवाही आई सामने
प्रशासन क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के बाद वहां पर लापरवाही बरतता है। वहां लोगों के आने जाने पर कोई पाबंदी नहीं होती है। इसलिए संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ रहा है। सेक्टर 12 में कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उसे कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया था। मंगलवार को वहां पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं देखा गया।
6 नए मरीज मिले हैं, 10 को किया गया डिस्चार्ज
सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिला में कोरोना के 6 केस पोजिटिव मिले हैं और 10 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। डिस्चार्ज होने वालों में तहसील कैंप के 22 वर्षीय युवक, सेक्टर 13- 17 के 23 वर्षीय युवक, जिला जेल से 34 वर्षीय पुरुष,न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से 22 वर्षीय युवक,सेक्टर 13-17 से 23 वर्षीय युवक और 46 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवक,तहसील कैंप की 1 वर्षीय बच्ची,दुष्यंत नगर की 30 वर्षीय महिला औऱ बेगा गांव के 43 वर्षीय पुरुष को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिला में कोविड-19 के कुल 8738 सैंपल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 8277 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। मंगलवार को भी इनमे से 243 सैंपल भेजे गए हैं। 263 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब कुल 72 केस एक्टिव हो गए हैं। 121 केस रिकवर हो चुके हैं।