Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   COPD and asthma cases increase, 30 cases coming every day

Panipat News: सीओपीडी और अस्थमा के मरीज बढ़े, हर रोज आ रहे 30 केस

Sun, 07 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 07 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
COPD and asthma cases increase, 30 cases coming every day
दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
पानीपत। सर्दी शुरू होते ही अस्पताल में सीओपीडी ( क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज ) और अस्थमा के मरीज बढ़ने लगे हैं। छाती में कफ जमने की समस्या बुजुर्गों के साथ युवाओं में भी बढ़ने लगी है। जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन और फिजियोथेरेपिस्ट के पास प्रतिदिन के 30 के करीब मरीज पहुंच रहे हैं। पहले हर रोज 15 मरीज आ रहे थे। चिकित्सक उन्हें दवाइयां देकर स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन और फिजियोथेरेपिस्ट के पास सांस संबंधी बीमारी अस्थमा और सीओपीडी के मरीज बढ़ने लगे हैं। फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 30 मरीज अस्थमा व सीओपीडी के आ रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में अस्थमा और सीओपीडी का इलाज दवा से पहले फिजियोथेरेपी से किया जाता है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा बंसल ने बताया कि अस्पताल में छाती की फिजियोथेरेपी के मरीज बढ़ने लगे हैं। पहले जहां एक साल में 10 से 15 मरीज पहुंचते थे वहीं अब एक दिन में चार से पांच मरीज पहुंच रहे हैं। अस्थमा और सीओपीडी का इलाज फिजियोथेरेपी से करवा रहे हैं। अस्पताल में मरीजों को एक्सरसाइज और व्यायाम कर बताया जाता है और उनसे भी कराया जाता है ताकि वे घर पर अच्छे से इसे कर सकें। लोग यदि प्रतिदिन लगभग आधा घंटा भी व्यायाम और एक्सरसाइज करें तो इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन



सांस संबंधी मरीज को करनी चाहिए तीन प्रकार की एक्सरसाइज

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. नेहा बंसल ने बताया कि सांस अंदर खीचने वाली नली सिकुड़ जाती है जिससे सांस लेने में समस्या आने लगती है। इसलिए अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को तीन प्रकार की एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए। मुंह से बार-बार गुब्बारे फुलाना, छोटे बच्चों की तरह पानी के बुलबुले फुलाकर छोड़ना और सांस अंदर खींचकर मुंह से सीटी की आवाज में बाहर निकालना। इन तीनों एक्सरसाइज से अंदर से जोर लगाकर सांस बाहर छोड़ना पड़ता है जिससे हमारी छाती में जमा बलगम बाहर निकलता है और हम अच्छे से सांस ले पाते हैं। छाती को हल्के हाथ से थपथपाना चाहिए ताकि छाती में जमी बलगम बाहर आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली के बाद और सर्दी में अस्पताल में अस्थमा और सीओपीडी के मरीज बढ़ जाते हैं। अस्पताल में फिजियोथेरेपी और फिजिशियन द्वारा इनका इलाज किया जा रहा है व्यायाम और एक्सरसाइज करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर दवा भी दी जाती है।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।

दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद

दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed