{"_id":"698116d2ab69a1848c031800","slug":"control-room-will-be-built-at-the-railway-station-panipat-news-c-244-1-pnp1011-151570-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रेलवे स्टेशन पर बनेगा नियंत्रण कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रेलवे स्टेशन पर बनेगा नियंत्रण कक्ष
Tue, 03 Feb 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
सोनम
पानीपत। रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही, प्लेटफार्म पर भीड़ की स्थिति, ट्रेनों का आवागमन और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए स्टेशन पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। नियंत्रण कक्ष स्थापित करने की योजना हाल ही में आरपीएफ डीआईजी सैय्यद सरफराज अहमद द्वारा बैठक में तैयार की गई थी। इसमें आरपीएफ कमांडेंट, आरपीएफ-जीआरपी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में स्टेशन पर बढ़ती भीड़, संदिग्ध गतिविधियों और आपात स्थितियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक व्यवस्था पर चर्चा की गई और अमल में लाई गई है। इसी के तहत नियंत्रण कक्ष की स्थापना का निर्णय लिया गया। इससे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश व निकास द्वार, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय और ट्रैक के संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि के दिखाई देने पर तुरंत संबंधित सुरक्षा एजेंसी को अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सकेगी। इसके अलावा आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन प्रशासन को एक ही कंट्रोल सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे सूचना के आदान-प्रदान में देरी नहीं होगी और आपात स्थिति में सभी एजेंसियां मिलकर तुरंत कार्रवाई कर सकेंगी। संवाद
वर्जन :
रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। आरपीएफ डीआईजी सैय्यद सरफराज अहमद के दिशा-निर्देश मिले थे। नियंत्रण कक्ष से संदिग्ध गतिविधि पर नजर रहेगी और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नियंत्रण कक्ष में तीन पुलिस कर्मियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
-दिनेश कुमार मीना, थाना प्रभारी आरपीएफ।