फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Continues to be late for Train

ट्रेनाें के लेट होने का सिलसिला जारी

Wed, 08 Jan 2014 11:37 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 08 Jan 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
Continues to be late for Train
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेेनों के लेट पहुंचने का सिलसिला जारी है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी भारी हो रही है। ऊंचाहार एक्सप्रेस जहां करीब 14 घंटे लेट रही वहीं जम्मूतवी भी चार घंटे तक लेट रही।
विज्ञापन


पानीपत रेलवे स्टेशन पर बुधवार को डेढ़ दर्जन ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस समय लंबी दूरी की ट्रेन ही लेट चल रही हैं। कई क्षेत्रों मेें इस समय भी मौसम खराब चल रहा है। अन्य क्षेत्रों खराब मौसम के चलते पानीपत में कई ट्रेन लेट पहुंच रही हैं। एक्सप्रेस और शताब्दी ट्रेनों को जल्दी निकालने के चक्कर में कई यात्री ट्रेेन भी प्रभावित हो जाती हैं।
विज्ञापन


ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन परिसर में समय बीताना भारी पड़ जाता है। यात्रियों की माने तो धूप खिल जाने के बाद तो ज्यादा परेशानी नहीं होती। लेकिन ठंड के मौसम में समय बीताना कठिन होता है। सोनीपत और दिल्ली जा रहे यात्री रविकांत, सौरभ, दिनेश और जयदीप ने बताया कि ट्रेनों के लेट चलने से परेशानी हो रही है। आसमान मेें बादल छाने और मौसम साफ होने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। बादल छाने के बाद एकदम ही ठंड बढ़ती है। ऐसे में समय बीताना मुश्किल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 13:45 घंटे, 12477 जम्मूतवी 4:00 घंटे, 12919 मालवा 45 मिनट, 14095 हिमालयन क्वीन 40 मिनट, 11078 झेलम 20, 12497 शान-ए-पंजाब 25 मिनट, 22455 साईं नगर-कालका 40, 64531 दिल्ली पानीपत पैसेंजर 20 मिनट, 64532 अंबाला दिल्ली पैसेंजर 30 मिनट, 14732 फाजिल्का-दिल्ली इंटरसिटी 50 मिनट, 15708 आम्रपाली 15 मिनट, 14649 सरयू यमुना 1:25 घंटे, 12459 नई दिल्ली-अमृतसर 55 मिनट, 09022 जम्मूतवी-मुंबई 15:30 घंटे, 18507 हीराकुंड 5:35 घंटे, 14650 एक्सप्रेस 30 मिनट, 12311 कालका 25 मिनट और 18109 राउरकेला-जम्मूतवी 20 मिनट लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed