फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Consumers should remove the change over switch, otherwise the connection will be cut.

Panipat News: उपभोक्ता हटाएं चेंज ओवर स्विच, वरना कटेगा कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Consumers should remove the change over switch, otherwise the connection will be cut.
पानीपत। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को उनके घरों में लगे चेंज ओवर स्विच हटवाने की चेतावनी दी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी के घर में चेंज ओवर स्विच लगा मिला तो उसका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर चेंज ओवर स्विच लगा मिलता है तो उनकी बिजली काट दी जाएगी। उपभोक्ता को लिखित में देना होगा कि वे इसे फिर से नहीं लगाएंगे। अगर इसके बाद भी वे इसे लगाते हैं तो उनको कनेक्शन काट कर दोबारा नहीं दिया जाएगा। इसे लेकर बिजली निगम शुक्रवार को चेकिंग अभियान भी चलाएगा और ऐसे कनेक्शन की जांच करेगा जिनमें चेंज ओवर स्विच लगा हो।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चेंज ओवर स्विच में लोग एक फेज में बिजली जाने से इसे बदलकर दूसरे फेस में कर लेते हैं। जिससे दोनों फेस पर बिजली के लोड का संतुलन गड़बड़ा जाता है। जिसकी वजह से बिजली के ट्रांसफार्मर और लाइनों में फॉल्ट आने शुरू हो जाते हैं। वहीं, शहर में सबसे ज्यादा चेंज ओवर स्विच पॉश एरिया मॉडल टाउन व सेक्टरों में लगे हैं। निगम अधिकारियों का मानना है कि शहर के सिर्फ मॉडल टाउन और सेक्टर 11-12 एरिया में 20 हजार से ज्यादा ऐसे स्विच लगे हो सकते हैं। जब तक इनको नहीं हटाया जाएगा तब तक सभी फेस में बराबर यानी संतुलित लोड की बिजली का प्रवाह नहीं बन सकेगा।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता धर्मबीर छिक्कारा ने बताया कि इन चेंज ओवर स्विच को हटवाने के लिए निगम एक विशेष अभियान चलाएगा। उपभोक्ताओं को स्वयं इनको हटा लेना चाहिए वरना निगम इनको हटवाने का काम करेगा। दोबारा लगा मिलने पर उपभोक्ताओं की बिजली तक काट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed