Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Consumer Commission orders Star Health Company to repay Rs 53 thousand...

Panipat News: कंबल फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Consumer Commission orders Star Health Company to repay Rs 53 thousand...
पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र के साथ लगती बत्रा कॉलोनी स्थित मिंक कंबल एक्सपोर्ट फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे आग लग गई। उस समय प्रिंटिंग का काम चल रहा था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने पहले आग पर खुद काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग के फैल जाने पर दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। दमकल की 12 गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 9:10 बजे आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री मालिक ने करोड़ों रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी सतीश जिदंल ने बताया कि उनकी बत्रा कॉलोनी में जिंदल इकोटेक्स के नाम से मिंक कंबल व बेडशीट बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में दो शिफ्ट में काम होता है। उन्होंने माल तैयार कर यूएस भेजना था। जिसकी तैयारी में जुटे हुए थे। सुबह साढ़े सात बजे फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच प्रिंटिंग मशीन से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई, जिसको कर्मचारियों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। जिसके बाद उन्होंने सूचना दी। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो आग पूरी फैक्ट्री में फैल् चुकी थी। उन्होंने दमकल को फोन किया।
विज्ञापन


बॉक्स

आग में ये हुआ नुकसान
सतीश जिंदल के बताया कि आग की वजह से मिल्क ब्लैंकेट मशीन, रसल मशीनें, प्रिंटिंग मशीने, प्री- फिनिशिंग मशीने, वाशिंग ड्रायर, हेअर मशीन, करपिंग मशीन, पोलिशर मशीन, इलेक्ट्रिक पैनल और उस पर लगी तार, कच्चा माल धागा, फेब्रिक और पोलिशर धागा,पक्का व तैयार माल, ऑफिस के दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। इससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। वहीं वहीं आग की वजह से फैक्ट्री की शेड व इमारत भी कंडम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानीपत के अलावा रिफाइनरी, थर्मल, एनएफएल से मंगाई गाड़िया
पानीपत के हाली पार्क, सेक्टर 25 व लालबत्ती सेंटर से पहले गाड़िया आग बुझाने पहुंची, लेकिन बेकाबू आग को देख रिफाइनरी, थर्मल, एनएफएल व समालखा से भी गाड़िया मंगाई गई। 12 गाड़ियों ने मौके पर आग पर काबू पाया।





आग की वजह से शेड जर्जर
दमकल की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर दो घंटे में काबू पा लिया था, खुद भी वे मौके पर निरीक्षण करने गए थे, आग की वजह से शेड जर्जर हो गया है, जिस वजह से फैक्ट्री को खाली करने के लिए कहा गया है, ताकि कोई हादसा न हो सके।
- गुरमेल सिंह, प्रभारी, दमकल अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed