फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Construction work of Haridwar road started, area residents got relief

Panipat News: हरिद्वार रोड का निर्माण कार्य हुआ शुरू, क्षेत्रवासियों को मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Haridwar road started, area residents got relief
सनौली। सनौली खुर्द गांव में बदहाल पुराना हरिद्वार रोड का निर्माण कार्य वीरवार को शुरू हो जाने से सैकड़ों दुकानदारों के साथ क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। सनौली अड्डा के दुकानदारों द्वारा दस सालों से खस्ताहाल सड़क का निर्माण कराने के लिए गुहार गुहार लगा रहे थे। अमर उजाला ने नौ जून के अंक में समाचार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। नेशनल हाईवे 709 एडी नया बना तो सनौली खुर्द गांव के पास से बाईपास होकर निकल गया। जबकि पहले हरिद्वार हाईवे सनौली खुर्द गांव के अंदर से होकर गुजरता था।
विज्ञापन

सनौली खुर्द अड्डा से बापौली व सनौली खुर्द ब्लाकों के करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। सनौली खुर्द के अंदर से होकर जाने वाली करीब 2400 मीटर सड़क की हालत बदहाल थी। दो दिन पूर्व भी अड्डे की खस्ताहाल व पड़े रोडे़ की खबर को प्रकाशित किया गया था। जिस पर संबंधित विभाग ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया हैं।
विज्ञापन

सनौली खुर्द अड्डा के दुकानदार राजेश त्यागी, कृष्णपाल गर्ग, मुकेश त्यागी, सतीश, घनश्याम गर्ग, प्र‎मोद त्यागी, विजय खनेजा ने बताया कि खस्ताहाल सड़क के कारण ग्रामीणों का सड़क से गुजरना दूभर हो गया था। जिसके दस साल बाद निर्माण कार्य को शुरू किया गया है। इस बदहाल सड़क से उनको दस सालों से भारी परेशानी से गुजरना पड़ा हैं। अब इस सड़क के दोनों किनारे पर गंदा नाला भी बनवाया जाए ताकि सड़क लंबे समय पर चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सविता पान्नू ने कहा कि ठेकेदार से सनौली खुर्द के अंदर से होकर जाने वाली सड़क पर का निर्माण का कार्य सुचारू रूप से शुरू हो गया है। एक सप्ताह में ठेकेदार द्वारा इस 2400 मीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं गंदे पानी निकासी के लिए सड़क किनारे दुकानों के आगे बने गंदे नाले की साफ सफाई कराने व गंदा पानी सड़क पर रोकने को लेकर पंचायत से कहा गया है। दुकानदार व घरों से पानी सड़क पर न छोड़ें अन्यथा नोटिस देकर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed