{"_id":"67bf7d31b6d8867f28045523","slug":"congress-fielded-savita-and-aap-preetpal-for-the-post-of-mayor-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132865-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कांग्रेस ने मेयर पद के लिए सविता आप ने प्रीतपाल को मैदान में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कांग्रेस ने मेयर पद के लिए सविता आप ने प्रीतपाल को मैदान में उतारा
विज्ञापन
पानीपत। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव के मेयर को लेकर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने भाजपा की कोमल सैनी के सामने वैश्य समाज से सविता गर्ग को मैदान में उतारा है।
वहीं आम आदमी पार्टी ने प्रीतपाल खेड़ा को मेयर का प्रत्याशी बनाया है। दोनों पार्टियों ने बुधवार शाम को इनके नामों की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस 26 में से 20 वार्डों में ही अपने पार्षद पद के प्रत्याशी उतार पाई है। बाकी छह में निर्दलीय को समर्थन दिया है। वहीं आप 26 में से 18 वार्ड में ही अपने प्रत्याशी उतार पाई है।
कांग्रेस के जिला सह प्रभारी प्रफुल्ल दवे ने बुधवार दोपहर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर सिंह बुल्ले शाह के आवास पर बैठक की। उन्होंने यहां सविता गर्ग और उनके पति संजय गर्ग के साथ भी चुनाव पर चर्चा की। इसके बाद उनको टिकट दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन कुंडू और मेयर पद की प्रत्याशी सविता गर्ग शाम को जीटी रोड स्थित कांग्रेस भवन में मीडिया से रूबरू हुए।
सचिन कुंडू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिला कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एक साधारण कार्यकर्ता को मेयर का टिकट दिया है। कांग्रेस निगम चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर शाह ने कहा कांग्रेस हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता मुकेश टुटेजा, सतपाल रोड़, बलजीत सिंह व सिमरन गाबा मौजूद रही।
कांग्रेस ने यहां दिया समर्थन ः नगर निगम के 26 में 14 शहरी और 12 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। कांग्रेस ने 26 में से 20 वार्डों में अपने पार्षद पद के प्रत्याशी उतारे हैं। बाकी छह में चार शहरी और दो ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। पानीपत शहर में वार्ड चार में भाजपा की बाकी अंजली शर्मा को अपना समर्थन दिया।
वार्ड-12 में मामन सैनी, वार्ड 18 में बबलू और वार्ड-19 में बलराम मकौल को समर्थन दिया है। बलराम मकौल निवर्तमान में पार्षद हैं। वहीं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-छह में जयकुमार बिंदल और वार्ड-8 में पूर्व मेयर सुरेश वर्मा की पत्नी सरोज को समर्थन दिया है।