{"_id":"ad929708d310ee1b98e9e532d4e50cbe","slug":"complainant-not-reached-kept-on-staring-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं पहुंचे फरियादी, ताकते रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं पहुंचे फरियादी, ताकते रहे अधिकारी
अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 26 Sep 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में बिजली निगम का खुला दरबार मायूसी भरा रहा। दरबार में मात्र नौ फरियादी ही बिजली से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। खुले दरबार में निगम के अधिकारी और कर्मचारी फरियादियों की राह ताकते रहे, मगर मायूसी हाथ लगी।
शहर की मुखीजा कालोनी में बुधवार को बिजली निगम ने खुला दरबार लगाया। दरबार में निगम के सिटी डिवीजन के एक्सईएन कशिक मान, एसडीओ एसपी सिंह और जेई सुनील कुमार उपभोक्ताओं की शिकायत सुनने के लिए पहुंचे। मगर इस मौके पर क्षेत्र के मात्र नौ उपभोक्ता ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।
पांच का मौके पर ही समाधान
दरबार में पहुंची नौ शिकायतों मेें से पांच शिकायतों का मौके पर ही समाधान हो गया। बाकी चार शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया। मौके पर निपटाई शिकायताें में बिजली बिल और मीटर रीडिंग ठीक कराने से संबंधित थी। नया खंभा, नया ट्रांसफार्मर लगाने और ढीले तारों को खिंचवाने से संबंधित चार शिकायतों का बाद में समाधान होगा।
विज्ञापन
एक्सईएन कशिक मान ने बताया कि खुले दरबार में जो भी शिकायतकर्ता पहुंचते हैं, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से सुना जाता है। कुछ समस्याएं किन्हीं कारणों से मौके पर नहीं निपट सकती, उनका सप्ताह भर में समाधान कर दिया जाता है। उन्होंने उपभोक्ताओं का आह्वान किया कि जिन्हें बिजली से संबंधित कोई समस्या है तो निगम के खुले दरबार में बताएं।