फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Committee of three doctors will check the system of civil hospital every week

तीन डॉक्टरों की कमेटी हर सप्ताह जांचेगी सिविल अस्पताल की व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 02:45 AM IST
विज्ञापन
Committee of three doctors will check the system of civil hospital every week
पानीपत। सिविल अस्पताल को नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस सर्टिफिकेट के लिए अगले छह माह में अप्लाई करना है। अगर ये सर्टिफिकेट मिलता है तो अस्पताल को 50 हजार रुपये मिलेंगे और रैकिंग मिलेगी। इसी आधार पर सरकार की ओर भी भविष्य में बेहतर सुविधाएं मिलेगी। सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करने के बाद मुख्यालय से अस्पताल में टीमें आएंगी और अस्पताल की व्यवस्था जाचेंगे। अब सिविल अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल की खामियों को दूर करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। विशेषज्ञों की ये कमेटी हर सप्ताह अस्पताल के सभी वार्डों का जायजा लेगी। खामियों को दूर करने के निर्देश देंगी। अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ को खामियों के बारे में बताकर उन्हें दूर करने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस कमेटी में काबड़ी पीएचसी इंचार्ज डॉ. मनदीप कौर, आजाद नगर शहरी स्वास्थ्य केंद्र की इंचार्ज डॉ. सुमन व सिविल अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिलता को शामिल किया गया है। इन्हें हर सप्ताह की रिपोर्ट डिप्टी सिविल सर्जन को देनी होगी।
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों की कमेटी करेगी खामिया दूर- डिप्टी सिविल सर्जन
अगले छह माह में एंक्वास के लिए अप्लाई करना है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अस्पताल की व्यवस्था को जांचने व खामियों को दूर करने के लिए तीन डॉक्टरों की एक कमेटी बनाई गई है। ये कमेटी हर सप्ताह अस्पताल के हर वार्ड का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देेगी। अस्पताल की खामियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. बिजेंद्र हुड्डा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed