फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Combine will come after Madhya Pradesh, then harvesting will happen

मध्य प्रदेश के बाद आएंगी कंबाइन, तब होगी कटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Combine will come after Madhya Pradesh, then harvesting will happen
पानीपत। जिले में फसल पककर तैयार है लेकिन कटाई में तेजी नहीं आ पा रही। वजह, कंबाइन मशीनें मध्य प्रदेश में फसल कटाई में लगी हैं और 10 अप्रैल के बाद ही इनके यहां पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद भी जिले में गेहूं की कटाई का काम तेजी पकड़ सकेगा।
विज्ञापन

उधर, अनाज मंडी में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद किसान फसल लेकर मंडियों में नहीं आ रहे हैं, क्योंकि फसल ही नहीं कटी है। संभावना जताई जा रही कि हफ्ते भर बाद मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ेगी।
विज्ञापन

श्रमिकों से फसल कटवाने में करीब चार गुना है खर्च
श्रमिकों से फसल कटवाना कंबाइन के मुकाबले करीब चार गुना महंगा पड़ता है। एक एकड़ खेत में 10 श्रमिक लगाने होते हैं तो फसल काटने में दो दिन का वक्त लेते हैं। एक श्रमिक की मजदूरी 400 रुपये होती है यानि दो दिन के लिए 8000 रुपये खर्च करने होंगे। उधर, कंबाइन एक एकड़ खेत को महज दो घंटे में काट देती है। इसके एवज में दो से ढाई हजार रुपये ही खर्च होते हैं। गांव करहंस के किसानों ने बताया कि वह मजबूरी में खुद ही फसल काट रहे हैं। कंबाइन आई नहीं और श्रमिक भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान :
कंबाइन न आने से अभी तक फसल खेत में खड़ी है। जितनी भी कंबाइन हैं, इस वक्त मध्य प्रदेश में लगी हैं। वहां फसल कटाई के बाद पंजाब और हरियाणा का नंबर आएगा। - दलबीर सिंह, किसान

- पिछले साल भी गेहूं खरीद के दौरान समय पर कटाई नहीं हो पाई थी। बाद में सभी किसान एकसाथ अपनी फसल लेकर अनाज मंडी पहुंचने लग गए थे। - राधेश्याम सेहरावत, किसान
- 20 दिन में फसल नहीं कटेगी तो बारिश की आशंका भी है। इससे फसल खराब हो सकती है। अगर जल्द कंबाइन नहीं आई तो खुद फसल काटनी पड़ेगी। - वजीर कुमार, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed