फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Collector rates increased by 20 percent in private colonies and 10 percent in the rest of the city.

Panipat News: प्राइवेट कॉलोनियों में 20 तो बाकी शहर में 10 फीसदी तक बढ़े कलेक्टर रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Collector rates increased by 20 percent in private colonies and 10 percent in the rest of the city.
पानीपत। जिले में दो साल बाद प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट बढ़े हैं। पॉश एरिया मॉडल टाउन, अंसल और एल्डिको जैसी प्राइवेट कॉलोनियों में 20 और बाकी शहर में करीब 10 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए गए हैं। ये बढ़े रेट एक दिसंबर को लागू होंगे। इस बार नए कलेक्टर रेट निदेशालय स्तर पर तय किए गए हैं। इससे पहले जिला स्तर पर रेट तय कर निदेशालय भेजा जाता था। इनको मंजूरी के आधार पर लागू किया जाता था। राजस्व विभाग ने जिला प्रशासन और संबंधित तहसील को इसके आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

कलेक्टर रेट हर रोज दो बार बढ़ते हैं। एक बार अप्रैल महीने के पहले दिन ही होते हैं। ये रेट छह महीने बाद फिर से लागू होते हैं। जिला स्तर से कलेक्टर रेट बढ़ाकर भेजे गए थे। इनको निदेशालय स्तर पर रोक लिया गया था। पिछले दो साल से कलेक्टर रेट नहीं बढ़ पाए थे। इसका बड़ा कारण लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी बताए गए हैं। अचानक रेट बढ़ाने के आदेश पर लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

कलेक्टर रेट बढ़ने की सूचना पर रजिस्टि्रयों में तेजी आ गई हैं। सामान्य दिनों में पानीपत तहसील की बात करें तो 100 रजिस्ट्री होती थी। सोमवार को एकाएक इनकी संख्या बढ़ गई हैं। यहां 110 रजिस्ट्री कराई गई। वहीं पानीपत की बाकी चार तहसीलों में भी रजिस्ट्री की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
पॉश एरिया और हाईवे किनारे जमीन महंगी
पॉश एरिया मॉडल टाउन, एल्डिको, अंसल और अन्य प्राइवेट कॉलोनियों के लिए सेक्टरों में रेट ज्यादा बढ़ाए गए हैं। यहां 20 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए हैं। शहर की सामान्य कॉलोनियों में 10 प्रतिशत तक रेट बढ़ाए हैं। वहीं हाईवे के नजदीक जमीन के रेट 20 प्रतिशत तक बढ़ाए गए हैं। इनमें पानीपत-नगीना हाईवे किनारे पानीपत के साथ सनौली और बापौली कस्बे में जमीनों के रेटों में भी उछाल आया है।

बॉक्स
ऐसे समझे कलेक्टर रेट
राजस्व विभाग के एक पटवारी ने बताया कि माना किसी एक क्षेत्र में अब कलेक्टर रेट 15 हजार रुपये है। यहां कलेक्टर रेट 20 प्रतिशत बढ़ा है तो नया रेट 18 हजार रुपये प्रति वर्ग गज होगा। इसी तरह उसकी स्टांप ड्यूटी भी बढ़ जाएगी। एक जानकार ने बताया कि मार्केट इससे कुछ अधिक हैं। कई कॉलोनियों में मार्केट रेट कलेक्टर रेट से दो से तीन गुना तक अधिक हैं।



वर्जन :
नए कलेक्टर रेट 10 से 20 प्रतिशत बढ़ाए गए हैं। ये रेट एक दिसंबर को लागू होंगे। इसको लेकर जल्द ही सॉफ्टवेयर अपडेट कर दिया जाएगा। यह सब निदेशालय स्तर पर तय किया गया है।
वीरेंद्र कुमार गिल, तहसीलदार पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed