{"_id":"5e03d1568ebc3e87bc069b56","slug":"cold-weather-panipat-panipat-news-knl16443496","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर में ठिठुरी जिंदगी, पानीपत का न्यूनतम तापमान दे रहा कुल्लू को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर में ठिठुरी जिंदगी, पानीपत का न्यूनतम तापमान दे रहा कुल्लू को टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यों-ज्यों नया साल नजदीक आ रहा है, ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शीतलहर से जिंदगी ठिठुर चुकी है। क्रिसमस के बावजूद लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। न्यूनतम तापमान के मामले में पानीपत पर्वतीय शहर कुल्लू, देहरादून को टक्कर दे रहा है। पिछले लगभग एक पखवाड़े से जारी ठंड का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 14 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बढ़ती ठंड से नए साल का उत्साह भी फीका पड़ता नजर आ रहा है। दिसंबर का अंतिम सप्ताह शुरू हो चुका है। आसमान में छाए बादलों, सुबह शाम पड़ने वाले कोहरे तथा औसतन 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली शीतलहर के ट्रिपल अटैक के कारण लोगों की कंपकपी छूटी हुई है। घरों में दुबके लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।
अगले दो दिनों में और गिरेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शीतलहर के कारण प्रदेश सहित जिले के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। दिसंबर के अंतिम दिनों में पानीपत का तापमान पर्वतीय शहरों कुल्लू, जम्मू, देहरादून से भी नीचे गिर सकता है। बुधवार को हालांकि पानीपत का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, कुल्लू का 3 डिग्री, जम्मू का 4 डिग्री और देहरादून का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शुक्रवार से रविवार तक पानीपत का न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि कुल्लू, जम्मू व देहरादून का तापमान बढ़कर 6 डिग्री हो सकता है।
सब्जियों के लिए नुकसानदायक
सब्जी उत्पादकों के अनुसार लगातार गिरता तापमान और बढ़ती ठंड सब्जी के उत्पादन पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। हालांकि बढ़ती ठंड गेहूूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित होती है, लेकिन गिरता तापमान गेहूं के फुटाव पर भी असर डाल सकता है।
विज्ञापन
नए साल के पहले सप्ताह में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार नए साल के पहले सप्ताह में तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। हालांकि शुक्रवार को बादल छंटने और धूप निकलने के आसार हैं। माह के अंत तक धूप निकलने के बाद नए साल की शुुरुआत के साथ ही बादल गहराने के पूरे आसार हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में तेज बारिश होने की पूरी संभावना है।
बंद कमरे में अंगीठी जलाना हो सकता है घातक
लगातार बढ़ती ठंड से बचने के लिए अलाव सहारा बना हुआ है। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते देखे जा सकते हैं। लेकिन बंद कमरे में अंगीठी जलाकर घातक हो सकता है। अंगीठी से कार्बनमोनोक्साइड गैस उत्पन्न होती है जिससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। बंद कमरे में अंगीठी जलाने से मौत होने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
आगामी दिनों में यूं रह सकता है तापमान
पानीपत
तिथि अधिकतम न्यूनतम
26 दिसंबर 16.0 5.0
27 दिसंबर 16.0 4.0
28 दिसंबर 16.0 4.0
29 दिसंबर 16.0 4.0
30 दिसंबर 16.0 5.0
31 दिसंबर 15.0 7.0
कुल्लू
तिथि अधिकतम न्यूनतम
26 दिसंबर 12.0 3.0
27 दिसंबर 14.0 6.0
28 दिसंबर 16.0 6.0
29 दिसंबर 16.0 6.0
30 दिसंबर 17.0 5.0
31 दिसंबर 12.0 4.0
देहरादून
तिथि अधिकतम न्यूनतम
26 दिसंबर 14.0 5.0
27 दिसंबर 16.0 6.0
28 दिसंबर 16.0 6.0
29 दिसंबर 17.0 7.0
30 दिसंबर 16.0 7.0
31 दिसंबर 16.0 7.0
वर्जन
वातावरण में नमी के कारण धूंध कई दिनों तक छाई रह सकती है। तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। बुधवार को पानीपत में अधिकतम तापमान 14 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति भी 8 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। शीतलहर के कारण आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में ओर अधिक गिरावट होने की संभावना है। तापमान गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
डीएस बुंदेला, मौसम विषेशज्ञ।