फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cold increased due to wind, chances of drizzle today

Panipat News: हवा से बढ़ी ठंड, आज बूंदाबांदी के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Cold increased due to wind, chances of drizzle today
पानीपत। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाने के साथ धूप भी खिली रही। सुबह व शाम के समय कोहरा छाने और दिन के समय तेज हवा चलने से ठिठुरन बनी रही। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा। करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान भी रविवार से करीब एक डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन

हल्के बादल छाने से सुबह ही ठिठुरन रही। सुबह करीब दस बजे बादल कुछ कम हुए। इसके बाद हल्की से मध्यम धूप निकली। इसके साथ करीब 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव से बुखार व खासी के मरीज बढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम इस बार बदलता रहा है। जनवरी महीने के बीच में मौसम में गर्मी महसूस की जाने लगी थी लेकिन फरवरी महीना शुरू होने से पहले ही ठंड एक बार फिर से बढ़ गई है। वहीं ठंड के साथ धुंध का असर भी बढ़ गया है। जिससे लोगों की दिनचर्या तो प्रभावित हो ही रही है। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है। परिवार का दूसरा सदस्य वायरल बुखार, खांसी और जुकाम से ग्रस्त है। जिला नागरिक सचिवालय में सर्दी रोग मरीजों की ओपीडी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed