{"_id":"68f294646b65b6ffa2083da7","slug":"cmo-inspected-the-mortuary-under-construction-panipat-news-c-244-1-pnp1006-145702-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीएमओ ने निर्माणाधीन शवगृह का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीएमओ ने निर्माणाधीन शवगृह का किया निरीक्षण
Sat, 18 Oct 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ विजय मलिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जीटी रोड स्थित सामान्य अस्पताल में करीब 88 लाख रुपये की लागत से बनाया गया शवगृह जल्द शुरू होने वाला है। जिला नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने शुक्रवार को सामान्य अस्पताल में निर्माणाधीन शवगृह सहित इमरजेंसी वार्ड और ओपीडी इमारत का निरीक्षण किया।
डॉ. विजय मलिक ने कहा कि शवगृह को शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। जल्द ही अस्पताल में पोस्टमार्टम शुरू हो जाएंगे। अस्पताल में शवगृह को बने करीब एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। अधिकारी चिकित्सकों की कमी बताकर शवगृह को शुरू नहीं कर रहे थे। शवगृह शुरू करने का मामला उपायुक्त के पास पहुंचा था। तब उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह दहिया ने सीएमओ विजय मलिक को सामान्य अस्पताल में बने शवगृह को शुरू कराने का आश्वासन दिया था। जिसको लेकर चिकित्सकों को पोस्टमार्टम का प्रशिक्षण दिया गया था। इसके बावजूद अधिकारी शवगृह को शुरू करने के लिए अपनी रुचि नहीं दिखा रहे थे। इस मौके पर एसएमओ संजय अंतिल व एसएमओ पवन कुमार मौजूद रहे।