फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Saini statement on Manisha Death Case

Manisha Death Case: शिक्षिका मौत मामले में सीएम सैनी ने दिया बयान, कहा- मनीषा ने दुकान से खरीदा था कीटनाशक

Sun, 24 Aug 2025 06:25 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 06:25 PM IST
सार

मनीषा मौत मामले में सीएम सैनी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार मनीषा की मौत पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
CM Saini statement on Manisha Death Case
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत पर विधानसभा में विपक्ष के हंगामे को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मनीषा हमारी बीटिया थी, उसकी मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार मनीषा को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार हर बात का जवाब देगी। मनीषा ने दुकान से कीटनाशक लिया था। लेकिन, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जिस कारण इस मुद्दे को उछाल रही है। 

विज्ञापन


रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवीर सैनी की शोकसभा में पानीपत पहुंचे थे। सेक्टर- 25 में हुई शोकसभा के बाद करीब साढ़े 12 बजे उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार मनीषा की मौत पर चर्चा करने के लिए तैयार है और विपक्ष का हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। मनीषा हमारी बीटिया थी। उसे न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और सरकार के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। 

विज्ञापन


मनीषा की मौत पर  राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण 

मनीषा ने दुकान से कीटनाशक लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसी से मौत होने की पुष्टि हुई है। लेकिन, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जिस कारण विपक्ष द्वारा इस मुद्दे को उछाला जा रहा है। मनीषा की मौत पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

राहुल गांधी पर बोला हमला

इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष सांसद राहुल गांधी की बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चुनाव हारने के बाद अलग-अलग मुद्दे लेकर आता है। पहले ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा लेकर आए वह फेल हो गया। इसके बाद बाबा साहब के संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमने लगे यह मुद्दा भी फेल हो गया। अब वोट चोरी का मुद्दा लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट तो कांग्रेस के समय में चोरी होते थे। जो चुनाव जीतता था उसका नाम तक नहीं होता था। वोटों को खुर्द-बुर्द कर दिया जाता था। अब ईवीएम से पारदर्शिता पूर्ण तरीके से चुनाव होता है।



ये भी पढ़ें: मनीषा की हत्या या आत्महत्या: भिवानी पुलिस की जांच बंद, अब सीबीआई बताएगी तीसरे पोस्टमार्टम का राज; निगाहें टिकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed