{"_id":"682adede8a49dc7da7001c60","slug":"cm-nayab-singh-saini-statement-on-pakistani-spy-jyoti-malhotra-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistani Spy: हरियाणा से पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसों पर CM सैनी की प्रतिक्रिया, पुलिस कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pakistani Spy: हरियाणा से पकड़े गए पाकिस्तानी जासूसों पर CM सैनी की प्रतिक्रिया, पुलिस कर रही कार्रवाई
Mon, 19 May 2025 01:04 PM IST
शाहिल शर्मा
ANI Panipat
ANI Panipat
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 19 May 2025 01:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पाकिस्तान के पक्ष में कथित जासूसी गतिविधियों के लिए राज्य से कुछ लोगों की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा पहलगाम हमले का हमारे सैनिकों ने बदला लिया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पाकिस्तान के पक्ष में कथित जासूसी गतिविधियों के लिए राज्य से कुछ लोगों की गिरफ्तारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पहलगाम हमले का लिया बदला
सीएम सैनी ने कहा पाकिस्तान ने हमारे पर्यटकों को पहलगाम में उन्हीं के परिवारों के सामने मौत के घाट उतार दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आतंकवाद की घटना को लेकर कहा था कि जो आतंकवाद की बची जमीन है, उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा और हमारे जाबाज सैनिकों ने आतंकवाद की उस मिट्टी को मात्र 3 घंटे में मिट्टी में मिलाने का काम किया है।
विज्ञापन
#WATCH पानीपत: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पाकिस्तान के पक्ष में कथित जासूसी गतिविधियों के लिए राज्य से कई व्यक्तियों की गिरफ्तारी पर कहा, "इनके खिलाफ हमारी पुलिस कार्रवाई कर रही है... हमारे पड़ोसी देश(पाकिस्तान) ने हमारे पर्यटकों को उन्हीं के परिवारों के सामने मौत… pic.twitter.com/IMkUnD3dKc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2025
विज्ञापन
पंजाब और हरियाणा से आठ जासूस गिरफ्तार
बता दें कि पुलिसिया तंत्र ने पाकिस्तानी जासूसों के जाल को तोड़ दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश में छिपकर रहने वाले गद्दारों की एक चेन सी सामने आ रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान केंद्रीय एजेंसियों के मिलने वाले इनपुट पर हरियाणा और पंजाब की खुफिया एजेंसियां, पुलिस, साइबर पुलिस सक्रिय हुई तो नतीजा निकला कि 12 दिनों में दोनों राज्यों से आठ जासूसों की गिरफ्तारी भी हो गई है।
ये जासूस पाकिस्तान सैन्य अधिकारियों तक आईएसआई के इशारे पर भारत के सैन्य क्षेत्र, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल सहित अन्य ठिकानों की तस्वीरें व जानकारी पहुंचा रहे थे। यह पुलिसिया तंत्र अपनी हर गतिविधियों की रिपोर्ट केंद्रीय एजेंसियों को सौंपने के साथ उनसे निर्देश भी ले रहा है।
ये भी पढ़ें: ज्योति एक किरदार अनेक: हर पहलू पर जांच जारी, वीडियो से जुड़े किरदारों तक पहुंच रही पुलिस