फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   cm, Money, grant, development, plans, programmes, preparations, dc, government, panipat

सीएम दो दिन सिटी में, देंगे 9762 लाख की सौगात

Wed, 06 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Wed, 06 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
cm, Money, grant, development, plans, programmes, preparations, dc, government, panipat
सी एम - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। सीएम मनोहर लाल जिलेवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। वह अपने दो दिन के प्रवास के पहले दिन छह जुलाई बुधवार को लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर अधिकारियों की बैठक लेंगे। दूसरे दिन वह करीब आठ परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन करेंगे। इन योजनाओं की अनुमानित लागत 9762.06 लाख रुपये है।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे और पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने मंगलवार को प्रशासनिक, विभागीय अधिकारियों के साथ उद्घाटन और शिलान्यास स्थलों की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। उपायुक्त चंद्रशेखर खरे ने जीटी रोड सिवाह से लेकर एसटीपी सिवाह तक बनने वाली सड़क की कार्रवाई तुरंत करने के लिए कार्यकारी अभियंताओं से कहा।
विज्ञापन


सात को यहां-यहां जाएंगे सीएम
उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे ने मंगलवार को सिवाह स्थित 25 एमएलडी क्षमता के मल शोधन संयंत्र का दौरा किया। इसका उद्घाटन सीएम मनोहर लाल करेंगे। उपायुक्त ने एडीसी राजीव मेहता को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सभी कार्य समय रहते पूरे करवाएं। सीएम के प्रवास के दौरान स्कूलों में नमामी गंगे और सफाई व्यवस्था को लेकर ड्राइंग, रंगोली की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम इसका अवलोकर करेंगे। वह यहां पौधरोपण भी करेंगे। इसके बाद वह बापौली खंड में बनकर तैयार राजकीय कॉलेज का उद्घाटन कर और जनसभा को संबोधित करेंगे। स्थानीय अंध विद्यालय के जीर्णोद्धार का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद सीएम मतलौडा में तैयार हुए महाविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। सीएम मतलौडा अनाज मंडी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इन योजनाओं का होगा उद्घाटन
1. राजकीय कॉलेज बापौली :
घोषित राशि    1366.62 लाख
एग्रीमेंट अमाउंट    654.37
काम शुरू    दो अगस्त 2012
काम पूरा    28 जनवरी 2016
ये सुविधा होंगी :    दो मंजिला भवन, प्ले ग्राउंड, हॉल, इंडोर प्ले ग्राउंड, गर्ल्स कॉमन रूम, बर्सर, यूजीसी, स्कोलरशिप रूम, नौ हवादार कमरे, तीन स्मार्ट क्लास रूम।


2. राजकीय कॉलेज फॉर वूमन मतलौडा :
घोषित राशि    1366.00 लाख
एग्रीमेंट अमाउंट    782.04
काम शुरू    चार दिसंबर 2014
काम पूरा    03 जून 2016

ये होगा : दो मंजिला भवन, खेल का मैदान, सात क्लास रूम, चार स्मार्ट रूम, दो लेक्चरर हॉल, दो लेंग्वेज लैब, दो कंप्यूटर लैब, दो फिजिक्स लैब, दो कैमेस्ट्री लैब, लाइब्रेरी, मल्टीपर्पज हॉल, गल्र्स कॉमन रूम, यूजीसी, एनसीसी, एनएसएस व कैंटीन।

3. सीएचसी व आवास बापौली
घोषित राशि    690.85 लाख
एग्रीमेंट अमाउंट    422.73
काम शुरू    26 जून 2014
काम पूरा    30 नवंबर 2015
यह होगा : सिंगल स्टोरी बिल्डिंग, एक ओपीडी, एक लेबर रूम, चार काूमन वार्ड, फीमेल वार्ड, एक्स-रे रूम, माइनर ऑपरेशन रूम, आयुष पैरा मेडिकल स्टाफ रूम व लैबोरेट्री। इसके अलावा एसएमओ, एमओ, क्लास थ्री व क्लास फोर के क्वार्टर।

4. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सिवाह :
घोषित राशि    3602 लाख
एग्रीमेंट अमाउंट :
काम शुरू :     
काम पूरा :
------------------
5. आईटीआई बापौली :
घोषित राशि    932.28 लाख।
एग्रीमेंट अमाउंट    662.13 लाख।
काम शुरू    27 मई 2016
काम पूरा    10 दिसंबर 2017
ये सुविधा होंगी : तीन मंजिला भवन, 15 क्लास रूम, 12 वर्कशाप, गर्ल्स कॉमन रूम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, बेसिक कास्मेटोलॉजी, सिविंग टेक्नोलॉजी रूम, सीओपीए और खेल का मैदान।


6. राजकीय आईटीआई मतलौडा
घोषित राशि    924.02 लाख
एग्रीमेंट अमाउंट    744.52
काम शुरू    14 जून 2016
काम पूरा    31 मार्च 2017
क्या होगा  : तीन मंजिला भवन, 15 क्लास रूम, 12 आधुनिक वर्कशाप, गर्ल्स कॉमन रूम, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, बेसिक कास्मेटोलॉजी, सिविंग टेक्नोलॉजी रूम, सीओपीए और खेल का मैदान।



7. ब्लाइंड ब्वॉयज होस्टल :
घोषित राशि    857.21 लाख।  
एग्रीमेंट अमाउंट    519.93 लाख।
काम शुरू    21 मार्च 2016
काम पूरा    पांच अप्रैल 2017
ये होगा : तीन मंजिला भवन, 31 कमरे, नौ बैडरूम, दो मल्टीपर्पज हॉल, दो हॉल, गर्ल्स डयनिंग हॉल, ब्वाइज डायनिंग हॉल, प्ले ग्राउंड और कोर्ट यार्ड।


8. स्पेशल रिपेयर ब्लाइंड इंस्टीट्यूट
घोषित राशि    23.08 लाख
एग्रीमेंट अमाउंट    20.21
काम शुरू    29 अक्तूबर 2015
काम पूरा    28 जनवरी 2016
यह होगा : रिपेयर बाउंड्री वाल, रिपलेशमेंट डोर व विंडो, रिपेयर फ्लोर, पीडीजी, आयरन ग्रिल, पेंटिंग वर्क व आने-जाने का रास्ता।
---------------------

मुख्यमंत्री मनोहर लाल छह जुलाई शाम को करीब छह लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर अधिकारियों की विकास कार्यों को लेकर बैठक लेंगे। सात जुलाई को वे जिले में करीबन आठ परियोजनाओं के उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed