फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Manohar Lal arrived at the wedding ceremony of Neeraj Chopra sister

पानीपत: नीरज चोपड़ा की बड़ी बहन संगीता के विवाह समारोह में पहुंचे सीएम मनोहर लाल, आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं

Sun, 21 Nov 2021 09:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Nov 2021 09:18 PM IST
सार

नीरज चोपड़ा की बड़ी बहन की शादी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। उन्होंने वधू को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
CM Manohar Lal arrived at the wedding ceremony of Neeraj Chopra sister
सीएम मनोहर लाल के साथ बैठे नीरज चोपड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की बड़ी बहन के विवाह समारोह में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुभकामनाएं देने पहुंचे। मतलौडा स्थित श्रीराम फार्म हाउस में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य मंत्री एवं स्थानीय नेता भी पहुंचे। विवाह समारोह में मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट रुके। 

विज्ञापन


नीरज चोपड़ा के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि ओलंपिक पदक लाने के बाद ही नीरज की बड़ी बहन संगीता चोपड़ा का विवाह तय कर दिया गया था। दोपहर करीब पौने तीन बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का हेलीकॉप्टर खंडरा सरकारी स्कूल के पीछे उतरा। जहां से मुख्यमंत्री श्रीराम फार्म हाउस पहुंचे। विवाह समारोह में पहुंचे सीएम ने वधू को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी पहुंचे। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार एवं अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed