फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Flying measured the layers of the road scam

Panipat News: सीएम फ्लाइंग ने पैमाइश कर खंगाली सड़क घोटाले की परतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
CM Flying measured the layers of the road scam
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम करीब 80 लाख रुपये के सड़क घोटाले की जांच करने के लिए बुधवार शहर के वार्ड-तीन में मौके निरीक्षण करने पहुंची। टीम की अगुवाई सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर राज सिंह ने की। टीम में पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसडीओ सुरेंद्र जागलान और जेई शामिल रहे। टीम ने मौके पर जांच करने से पहले निगम से संबंधित सड़क के टेंडर के दस्तावेज लेकर निगम के जेई विकास को साथ लिया। इसके बाद मौके पर जाकर दोनों सड़कों की हालत देखी और फीते से पैमाइश की। इसी बीच मौके पर ही ठेकेदार को बुलाया गया। टीम ने ठेकेदार से पूछताछ की।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर राज सिंह ने बताया कि पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की टीम से मौके पर पैमाइश कराई गई है। पूरे मामले की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

पार्षद अंजलि शर्मा ने मेयर अवनीत कौर के साथ निगम आयुक्त राहुल नरवाल को तीन माह पहले 17 मई को शिकायत दी थी। आयुक्त ने अधिकारियों की एक जांच कमेटी भी बनाई। इसी बीच सीएम फ्लांइग मौके का निरीक्षण करने पहुंच गई। पार्षद का आरोप है कि वार्ड तीन में दो सड़कों के बनाए बिना ठेकेदार को करीब 80 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इस घोटाले को सड़क निर्माण के टेंडर और वर्क ऑर्डर हुए दो साल बीत चुके थे। सड़क न बनने से परेशान पार्षद ने जब इसकी पड़ताल की तो पता चला कि ठेकेदार ये सड़क बनाए बिना ही भुगतान ले चुका है। जिसकी शिकायत पार्षद ने निगम आयुक्त को दी, जिसमें संलिप्त अधिकारियों समेत एफआईआर दर्ज करवाने की मांग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त को दी शिकायत में पार्षद अंजलि शर्मा ने बताया था कि 2021 में उनके वार्ड में ठेकेदार राजेश इंटरप्राइजेज को आरके पेंटर वाली गली का 49.58 लाख और सचदेवा डीलर वाली गली को 49.48 लाख रुपये का कंक्रीट से बनाने का टेंडर लगा था। दोनों का वर्क ऑर्डर सितंबर 2021 में हो गया, लेकिन ठेकेदार ने मई 2023 तक भी काम चालू नहीं किया। शक हुआ तो इसकी पड़ताल की, जिसमें मालूम हुआ कि ठेकेदार बिना काम किए ही इनका करीब 74 से 80 लाख रुपये का भुगतान ले चुका है, जिसमें ठेकेदार ने दूसरे पार्षद के लेटर हेड का भी इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed