फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CM Fling Raid in hudda office panipat

सीएम फ्लाइंग ने हुडा कार्यालय में मारी रेड, दो कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
CM Fling Raid in hudda office panipat
आरटीए कार्यालय में रेड मारने के 22 दिन बाद सीएम फ्लाइंग ने हुडा कार्यालय में सुबह 9 बजे रेड मारी। यहां टीम चार घंटे तक रही। विभाग का तमाम रिकार्ड खंगाला। हाजिरी चेक की। 3 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनमें से 1 छुट्टी पर था, जबकि दो गैर हाजिर थे। हुडा के काम संबंधित रिकॉर्ड को टीम अपने साथ भी ले गई। रेड के दौरान एस्टेट ऑफिसर योगेश रंगा नहीं मिले वो चंडीगढ़ में काम से गए थे। टीम ने उनसे फोन पर संपर्क किया।
विज्ञापन

सेक्टर-18 स्थित हुडा कार्यालय में बुधवार सुबह नौ बजे सीएम फ्लाइंग की रेड पड़ी तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अधिकतर सीटों से नदारद रहने वाले कर्मचारी भी समय पर कार्यालय पहुंच कर कामकाज में जुटे दिखाई दिए। रेड का नेतृत्व कर रहे सीआईडी इंस्पेक्टर धीरज ने कार्यप्रणाली और लोगों के कामकाज करने की प्रक्रिया बारे गहनता से जांच की। कार्यालय में कामकाज कराने आए लोगों से भी अधिकारियों के व्यवहार और कार्यप्रणाली का फीडबैक लिया। रेड शुरू होते ही सीआइडी टीम ने कर्मचारियों की हाजिरी चेक करनी शुरू कर दी। 9:35 बजे तक पूरा स्टाफ कार्यालय पहुंच गया। केवल दो सफाई कर्मचारी अनुपस्थित रहे। वहीं, एक अन्य कर्मचारी अवकाश पर था। टीम ने रिपोर्ट तैयार कर आला अधिकारियों को भेज दी। रिपोर्ट में मौजूद जानकारी को गुप्त रखा। टीम ने हुडा कर्मचारियों से विभाग में होने वाले विभिन्न कामकाजों का एक माह का ब्यौरा लिया। ऑनलाइन आवेदन के निपटान में लोगों को हो रही परेशानी और विभाग की ओर से निकाले गए हल की रिपोर्ट बनाई। जांच रिपोर्ट में बीते दो सप्ताह में आई 130 आवेदन में से 17 रिजेक्ट मिली।
विज्ञापन

रूटीन चेकिंग थी : धीरज
टीम ने रूटीन में चेकिंग की है। लोगों की समस्याओं के बारे में जाना है। कर्मचारियों की हाजिरी की बारे में जानकारी ली है। यहां सब कुछ सही मिला है।
-धीरज कुमार, इंस्पेक्टर सीएम फ्लाइंग टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed