{"_id":"67c75df2519e17ac070bf222","slug":"cm-and-union-minister-to-visit-panipat-tomorrow-panipat-news-c-244-1-pnp1001-133168-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीएम और केंद्रीय मंत्री कल पानीपत में आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीएम और केंद्रीय मंत्री कल पानीपत में आएंगे
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह वीरवार को नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद दूसरी बार पानीपत में आएंगे। वे इससे पहले भाजपा की मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी के नामांकन में आए थे। सीएम वीरवार को पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि स्थानीय एमजेआर संस्थान सेक्टर 24 में छह मार्च को पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसमें मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी होंगे। केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल अतिविशिष्ट अतिथि रहेंगे। भट्ट ने बताया कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी पहुचेंगे। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।