{"_id":"6678c3db6990f25c770fedf6","slug":"clouds-begin-to-cover-monsoon-expected-on-28th-panipat-news-c-244-1-pnp1001-120052-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छाने लगे बादल, 28 को मानसून की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छाने लगे बादल, 28 को मानसून की उम्मीद
विज्ञापन
पानीपत। आषाढ़ मास लगते ही गर्मी कुछ कम हुई है। इसके साथ आसमान में भी हल्के बादल छा गए हैं। पिछले दो दिन से बादल लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 30 पर पहुंच गया। इसके साथ मौसम में अगले दिन बाद कुछ बदलाव हैं। मानसून 28 को दस्तक दे सकती है। इसके बाद लगातार कई दिन तेज बारिश की उम्मीद है।
शुक्रवार को तेज बारिश के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली थी। शनिवार के बाद रविवार को फिर से तापमान बढ़ गया। दिन के समय हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जिससे गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन उमस से लोग परेशान रहे।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहेगा। बुधवार को आसमान में बादल बढ़ जाएंगे। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान कुछ कम होगा। 28 को मानसून दस्तक दे सकती है। पहले दिन बारिश आने की 40 प्रतिशत उम्मीद है। दूसरे दिन शुक्रवार को 50 और तीसरे व चौथे दिन रविवार व सोमवार को 60 प्रतिशत और पांचवें दिन मंगलवार को भी बारिश होने के 60 प्रतिशत उम्मीद है।
विज्ञापन
खेतों में धान की तैयारी तेज
किसानों ने मानसून आने की उम्मीद से खेतों में धान रोपाई की तैयारी तेज कर दी है। इसको लेकर किसान अल सुबह से देर शाम तक खेतों में काम कर रहे हैं। कुछ किसानों ने इससे पहले ट्यूबवेल से खेत तैयार कर धान रोपाई शुरू कर दी है। शहर मालपुर निवासी किसान संदीप और प्रदीप ने बताया कि ट्यूबवेल से पूरा दिन में एक एकड़ खेत तैयार हो पाता है। बारिश आने पर दिन में दो से तीन एकड़ खेत तैयार हो जाएंगे। इससे धान रोपाई का कार्य जल्दी पूरा हो जाएगा।
बिजली की मांग घटी
गर्मी में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही थी। बारिश के बाद बिजली खपत 16 लाख यूनिट प्रतिदिन तक घट गई। बिजली निगम अधिकारियों को गर्मी में बिजली आपूर्ति सुचारु रखना मुश्किल हो रहा था। अधिकारियों को ट्रांसफार्मर ठंडे रखने के लिए क्वाइल पर पानी डलवाना पड़ रहा था। बावजूद इसके बिजली की मांग पूरी नहीं हो पा रही थी।