फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleanliness system will improve in four sectors of the city

Panipat News: शहर के चार सेक्टरों में सुधरेगी सफाई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness system will improve in four sectors of the city
पानीपत। शहर के चार सेक्टरों में सफाई का टेंडर करीब तीन साल के बाद सिरे चढ़ पाया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने एक एजेंसी को एक साल की अवधि के लिए सेक्टरों में सफाई का ठेका दिया है।
विज्ञापन

इस पर हर साल 3.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सेक्टरों की आरडब्ल्यूए ने सफाई के टेंडर और मूलभूत सुविधाओं की मांग के लिए कई बार प्राधिकरण के कार्यालय का घेराव किया और धरने प्रदर्शन तक किए। इन सालों में प्राधिकरण के 12 कार्यकारी अधिकारियों का तबादला हुआ।
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने सोमवार को प्राधिकरण के सेक्टर-18 स्थित कार्यालय से सफाई कार्य के लिए वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यकारी अधिकारी विकास ढांडा ने बताया कि चार सेक्टरों में सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का ठेका हरियाणा मैन पावर फर्म को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हिसार की फर्म है। फर्म के संचालक रतन सैनी ने बताया कि सेक्टरों में बेहतर सफाई का प्रयास रहेगा। किसी भी व्यक्ति को शिकायत का मौका नहीं देंगे। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाया जाना है। इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। चार सेक्टरों में सफाई का टेंडर न होने से परेशानी आ रही थी।

धनराशि अधिक होने के कारण रद्द कर दिए थे टेंडर ः शहर के चार सेक्टरों की सफाई का जिम्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास है। जबकि बाकी सात सेक्टरों का जिम्मा नगर निगम के पास है। नगर निगम अपने स्तर पर एजेंसियों को साफ सफाई और कूड़ा उठान का ठेका दे चुका है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने पिछले दो साल कई बार सफाई का टेंडर लगाया लेकिन अधिक धनराशि होने के चलते प्रशासक व मुख्यालय के स्तर पर इसको रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed