फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cleanliness drive conducted in two wards, challan of Rs. 5000 issued on finding junk

Panipat News: दो वार्डों में चलाया सफाई अभियान, कबाड़ मिलने पर पांच हजार का चालान

Tue, 16 Sep 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted in two wards, challan of Rs. 5000 issued on finding junk
वार्ड में सफाई करते सफाईकर्मी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने सोमवार को वार्ड-छह और 22 में विशेष सफाई अभियान चलाया। दोनों वार्डों से टीमों ने करीब 80 टन कूड़ा निकाला। इसके साथ लोगों को जागरूक किया। निगम की टीम ने असंध रोड पर एक कबाड़ी का पांच हजार रुपये का चालान किया।
नगर निगम की टीमों ने वार्ड-छह और 22 में सोमवार सुबह सात बजे सफाई अभियान शुरू किया। सफाई उप निरीक्षक रिंकू की देखरेख में वार्ड-22 में सफाई अभियान चलाया। दोनों वार्डों में 100-100 सफाईकर्मी शामिल किए। इन वार्डों में गलियों और खाली प्लॉट में जमा कूड़ा उठाया। इसके साथ टीम ने लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोगों को सफाई अपनानी चाहिए। अपने घरों के साथ आसपास भी सफाई बनाए रखने की जरूरत है। कुछ लोग खाली प्लॉट में गंदगी डाल देते हैं। इससे उनको ही नुकसान होता है। नगर निगम आयुक्त डाॅ. पंकज ने बताया कि हर रोज दो वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कबाड़ी का किया चालान
उप सफाई निरीक्षक रिंकू ने असंध रोड और जाटल पर जांच की। असंध रोड पर एक कबाड़ी के बाहर कूड़ा कबाड़ मिला। निगम ने कबाड़ी का पांच हजार रुपये का चालान किया। इसके साथ उनको भविष्य में कबाड़ फैलाने पर और सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। रिंकू ने बताया कि निगम की टीम कूड़ा फेंकने पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed