{"_id":"62758a36c78dd1292b2fa7b5","slug":"clashes-among-students-three-students-attacked-with-swords-panipat-news-knl1073281186","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों में झड़प, तीन छात्रों पर तलवारों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों में झड़प, तीन छात्रों पर तलवारों से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाईट कॉलेज परिसर में पुरानी रंजिश में तीन छात्रों पर 15 छात्रों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक युवक को बेहोश होने तक बुरी तरह से पीटा गया। एक आरोपी युवक ने पीड़ित को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। साथी छात्र युवक को इलाज के लिए समालखा अस्पताल लेकर गए। छात्र ने मेडिकल कराकर पुलिस को घटना की शिकायत दी। पुलिस ने मामले में एक नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव अलीपुर खालसा, करनाल निवासी शिवम ने बताया कि वह पाईट कॉलेज समालखा में पढ़ता है। वह कॉलेज में अपने दोस्तों के साथ ब्रेक में चाय पीने के कैंटीन तक जा रहा था। वह अपने दोस्त वैभव त्यागी, विशाल चौधरी व विपुल राठी के साथ पार्किंग एरिया में पहुंचा, तो वहां सागर जागलान अपने 10-15 साथियों के साथ उनके पास आया। जिसने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरु कर दी।
आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से तलवार से सीधा उस पर वार कर दिया। तलवार उसके सिर पर जा लगी। सागर जागलान के साथ खड़े दूसरे साथियों ने भी उस पर लाठियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके साथी विशाल चौधरी, विपुल राठी और वैभव भी लाठियों से हमला किया। एक युवक ने उसे पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी है।