फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Civil Hospital runs out of A, AB and O positive blood; organizations come forward to help

Panipat News: सिविल में ए, एबी और ओ पॉजीटिव रक्त खत्म, मदद के लिए आगे आई संस्थाएं

Sat, 18 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 18 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Civil Hospital runs out of A, AB and O positive blood; organizations come forward to help
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल स्थित रक्त कोष में एबी और ओ पॉजीटिव रक्त खत्म हो गया है। वहीं दूसरे ग्रुप भी बहुत कम संख्या में रह गया है। ऐसे में दूसरे रक्त कोष का सहारा लेना पड़ रहा है। शुक्रवार को कुछ लोगों ने व्यक्तिगत रूप से रक्तदान किया और जिला रेडक्रॉस संगठन के साथ अन्य कुछ संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आई। रक्त बैंक ने आगे आकर लोगों से रक्तदान के लिए अपील की है ताकि त्योहारी सीजन पर जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध हो सके।
वीरवार और शुक्रवार को अस्पताल के रक्त बैंक में ए, एबी और ओ पॉजीटिव खत्म होने से मरीजों को परेशानी हुई। जबकि दोपहर बाद कुछ लोग व्यक्तिगत रूप से और रेडक्रॉस संगठन समेत संस्थाएं मदद के लिए आगे आई। रेडक्रॉस संगठन ने दस-दस यूनिट अस्पताल में दी। ताकि लोगों की मदद की जा सके। रेडक्रॉस संगठन की कार्यकर्ता डॉ. पूजा सहगल ने बताया कि संगठन में पर्याप्त मात्रा में रक्त है। संगठन अस्पताल में रक्त की पूर्ति कर रहा है। इस माह के समापन पर संगठन व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे ताकि पर्याप्त मात्रा में रक्त एकत्रित हो सके।
विज्ञापन

रक्त ग्रुप पॉजीटिव नेगेटिव
ए शून्य तीन
बी सात एक
ओ शून्य तीन
एबी शून्य शून्य
कुल सात सात ( यूनिट )
जानकारी मिलते ही व्यक्तिगत रूप से आगे आए लोग-
वीरवार को अस्पताल में रक्त खत्म होने की जानकारी मिलते ही लोग शुक्रवार को रक्तदान के लिए आगे आए। शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचकर कुछ लोगों ने रक्तदान किया। ताकि जरूरत पड़ने पर वे किसी के काम आ सके। रक्तदाताओं का कहना है कि जीवन में रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है क्योंकि रक्तदान से हम किसी के जीवन को बचा सकते हैं। इसलिए जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के रेडक्रॉस संगठन में पर्याप्त मात्रा में रक्त है। उन्होंने इस समय अस्पताल में रक्त उपलब्ध करवा दिया है। साथ ही कुछ लोगों और संस्थाए ने व्यक्तिगत रूप से रक्तदान किया है। विभाग व संगठन द्वारा माह के समापन पर तीन दिन 29, 30 और 31 को समालखा में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे और रक्त की पूर्ति की जाएगी।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed