फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Civil hospital gets three new doctors, services will increase

Panipat News: नागरिक अस्पताल को मिले तीन नए डॉक्टर बढ़ेगी सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Civil hospital gets three new doctors, services will increase
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल को तीन डॉक्टर मिले हैं। पंचकूला मुख्यालय से डॉ. अमित कुमार, डॉ. रितु व डॉ. जितेंद्र का नागरिक अस्पताल में तबादला किया गया है। बुधवार को इनके तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। अब इमरजेंसी वार्ड में विशेषज्ञों की ड्यूटी नहीं लगानी पड़ेगी। जिला नागरिक अस्पताल में अब डॉक्टरों की संख्या बढ़कर 39 हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर के 14 लाख लोगों का इलाज 34 डॉक्टरों पर ही निर्भर है। ऐसे में मरीजों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाता। मरीजों को पीजीआई खानपुर या कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल रेफर करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल 200 बेड का है।
विज्ञापन


विभाग के पास 86 डॉक्टर की जगह, केवल 39 दे रहे सेवाएं
नियमानुसार यहां 86 डॉक्टर होने चाहिए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास अब महज 39 डॉक्टर ही हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण विशेषज्ञों की इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी लगानी पड़ती है। इसलिए इनसे संबंधित मरीजों को कई बार बिना इलाज ही घर लौटना पड़ता है। नए डॉक्टर मिलने से विशेषज्ञों की अब इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

12 डॉक्टर 15 सालों से गैरहाजिर

12 डॉक्टर पिछले 15 सालों से गैर हाजिर चल रहे हैं। इनको कई बार विभाग की ओर से नोटिस भी जारी हो चुका है। इनको अब तक विभाग के रिकॉर्ड में गिना जा रहा है। इसलिए भी यहां डॉक्टरों की नियुक्ति करने में परेशानी आ रही है।

बॉक्स

इन डॉक्टरों की कमी
14 लाख लोगों पर बने 200 बेड के अस्पताल पर 42 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों की कमी को पूरा नहीं कर पाया। नागरिक अस्पताल में एक मनोरोग विशेषज्ञ, फॉरेंसिक एक्सपर्ट, एक फिजिशयन, न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलोजिस्ट व रेडियोलोजिस्ट की कमी है।



वर्जन-
नए डॉक्टर आने से बढ़ेंगी सेवाएं

जिला सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि नए डॉक्टर आने से सेवाएं भी बढ़ेंगी। डॉक्टरों की कमी के कारण आपातकाल वार्ड में भी विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई जा रही है। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed