फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Civil department made flying squad, will investigate corruption and complaints

Panipat News: निकाय विभाग ने बनाया फ्लाइंग स्कवायड, भ्रष्टाचार और शिकायतों की करेगा जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Civil department made flying squad, will investigate corruption and complaints
पानीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रदेशभर की इकाइयों में फैले भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए फ्लाइंग स्कवाॅयड का गठन किया है। इसमें प्रदेश के 22 जिलों से एक-एक अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। एक जिले के अधिकारियों को दूसरे जिले की फ्लाइंग स्कवाॅयड में शामिल किया गया है। इनमें अतिरिक्त निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, प्रशासक, एस्टेट ऑफिसर और चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारी हैं। विशेष बात यह है कि पानीपत के किसी भी अधिकारी को किसी भी जिले की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक डॉ. यशपाल ने अब इसको लेकर सभी निगमों में पत्राचार किया है।
विज्ञापन

निकाय इकाइयों में विकास कार्यों में अनियमितता, अवैध निर्माण, अतिक्रमण, स्वामित्व योजना के तहत दुकानों की सेल, अवैध विज्ञापन, प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित मुद्दे, भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। कई बड़े अधिकारी इसमें फंस चुके हैं। हर रोज किसी न किसी इकाई में भ्रष्टाचार सामने आता है। माना जा रहा है कि फ्लाइंग स्कवाॅयड इनमें निष्पक्षता से काम करेगी।
विज्ञापन

फ्लाइंग स्कवाॅयड कभी भी किसी भी जगह मौके की जांच कर सकेगी। हाजिरी तक टीम जांच कर सकेगी। निगम अधिकारी को स्कवाॅयड का पूरा सहयोग करना होगा। कोई अधिकारी रिटायर या ट्रांसफर होता है तो उनकी जगह आने वाला अधिकारी स्कवाॅयड का हिस्सा होगा। स्कवॉयड को जांच रिपोर्ट निदेशक को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अधिकारियों को मिली स्कवाॅयड की जिम्मेदारी
अधिकारी जिला
अतिरिक्त आयुक्त करनाल गौरव कुमार कैथल
अतिरिक्त आयुक्त गुरुग्राम अमरदीप सिंह फरीदाबाद
अतिरिक्त आयुक्त फरीदाबार गौरव अंतिल रोहतक
अतिरिक्त आयुक्त पंचकूला रिचा राठी यमुनानगर
संयुक्त आयुक्त रोहतक विजय सिंह झज्जर
संयुक्त आयुक्त अदिति करनाल कुरुक्षेत्र
संयुक्त आयुक्त सोनीपत अंकिता वर्मा पानीपत
संयुक्त आयुक्त गुरुग्राम अखिलेश कुमार सोनीपत
संयुक्त आयुक्त गुरुग्राम प्रदीप कुमार जींद
संयुक्त आयुक्त गुरुग्राम सुमित कुमार भिवानी
संयुक्त आयुक्त गुरुग्राम डॉ. नरेश कुमार रेवाड़ी
संयुक्त आयुक्त गुरुग्राम संजीव कुमार पलवल
संयुक्त आयुक्त मानेसर अलका चौधरी गुरुग्राम संयुक्त आयुक्त फरीदाबाद शिखा
संयुक्त आयुक्त मानेसर दिनेश महेंद्रगढ़
संयुक्त आयुक्त हिसार बलीना फतेहाबाद
प्रशासक नगर परिषद अंबाला सदर डॉ. निर्मल नागर करनाल
एस्टेट ऑफिसर अंबाला कैंट सतेंद्र सिवाच पंचकूला
अतिरिक्त निगम आयुक्त गुरुग्राम रोहताश बिश्नोई अंबाला
अतिरिक्त निगम आयुक्त हिसार प्रदीप हुड्डा सिरसा
अतिरिक्त निगम आयुक्त यमुनानगर धीरज चरखी-दादरी
चीफ इंजीनियर यमुनानगर अशोक राठी हिसार
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed