फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   civic

शहर की सफाई पर सियासत, दो गुटों में बंटे पार्षद, टकराव के बने हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
civic
शहर की सफाई के लिए लगाए गए दो जोन के टेंडर पर अब फिर से सियासत शुरू हो चुकी है। हालात ये हैं कि निगम के सभी 26 पार्षद दो गुटों में बंट चुके हैं। एक गुट लगाए गए टेंडर को खुलवाने का समर्थन कर रहा है तो दूसरा गुट पहले से ही इसका विरोध कर चुका है। इस सफाई के टेंडर को लेेकर समर्थन करने वाले पक्ष ने 18 पार्षदों के हस्ताक्षर करवाने का दावा किया है, जबकि इससे पहले इसके विरोध में बैठक कर चुके पार्षदों ने 13 पार्षदों के हस्ताक्षर करवा रखे हैं।
विज्ञापन

खास बात ये है कि इनमें से कुछ पार्षद ऐसे भी हैं जिन्होंने टेंडर खुलने के समर्थन और विरोध के प्रस्ताव पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जब दोनों तरफ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनसे गलतफहमी में हस्ताक्षर करवाए गए थे। इस टेंडर के विरोध में उतरे पार्षदों ने एक बार फिर से पालिका बाजार स्थित निगम के आयुक्त कार्यालय में बैठक तक की। जिसमें उन्होंने इस टेंडर के पक्ष में आने वाले पार्षदों को सदन की मीटिंग में इस पर विचार विमर्श करने के लिए कहा। पार्षदों के सुर स्पष्ट कर रहे थे कि अब दोनों पक्षों में इस टेंडर को लेकर टकराव होना निश्चित है।
विज्ञापन

एक पक्ष शहर की सफाई का हवाला देकर टेंडर लगवाने की कोशिश कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इस टेंडर और इसकी नियम शर्तों के खिलाफ है। जनप्रतिनिधियों की इस बैठक में रविंद्र भाटिया, बलराम मकौल, विजय सहगल, अशोक छाबड़ा, दिनेश सैनी, योगेश डाबर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ यूं कि दो जोन की सफाई के टेंडरों की नियम व शर्तों के विरोध में कुछ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया था। इसे लेकर विधायक से भी पार्षद मिल चुके हैं, जिसके बाद 8 फरवरी को 13 पार्षदों ने इसके विरोध में प्रस्ताव लिख आयुक्त को सौंपा। उन्होंने कहा कि जब तक हाउस की बैठक में इस टेंडर पर चर्चा नहीं हो जाती तब तक इसे पेंडिंग रखा जाए। इस पर इस टेंडर को स्थगित कर दिया गया था।
अब वीरवार को दूसरे पक्ष के कई पार्षदों ने इस टेंडर को खोलने के लिए निगम आयुक्त को पत्र लिखा। उन्होंने शहर की सफाई का हवाला देते हुए इसे जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की। टेंडर को उनके समर्थन मिलने के बाद टेंडर के विरोध में उतरे पार्षदों ने शुक्रवार को फिर से बैठक कर इसका विरोध जताया। पार्षदों ने कहा कि वे शहर को फिर से लुटने नहीं देंगे। जब तक हाउस की बैठक में इस पर चर्चा नहीं हो जाती तब तक इस न खोला जाए। इसके लिए उन्होंने दूसरे पक्ष के पार्षदों और टेंडर का समर्थन करने वाले अधिकारियों को हाउस की बैठक में खुलकर तर्क वितर्क करने का न्योता तक दिया है।

पार्षदों ने कहा कि उन्हें इस टेंडर की कोई डिटेल तक नहीं पता। कितने का टेंडर है, कितने कर्मचारी होंगे, कितनी मशीनरी होंगी ? अगर उन्हें पूरी जानकारी दी जाए तो वे इस पर विचार करेंगे। एक बार टेंडर लग गया तो अगले पांच साल के लिए हालात जेबीएम की तरह हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed