{"_id":"660b23aa17eabab6a10ef707","slug":"civic-departments-portal-closed-registry-work-also-halted-panipat-news-c-244-1-pnp1001-116108-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निकाय विभाग का पोर्टल बंद, रजिस्ट्री का काम भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निकाय विभाग का पोर्टल बंद, रजिस्ट्री का काम भी ठप
विज्ञापन
पानीपत। नए वित्त वर्ष के पहले दिन जिले में नए कलेक्टर रेटों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। इसके साथ शहरी स्थानीय निकाय विभाग की साइट पूरा दिन बंद रही। यह दो दिन तक बंद रहेगी। ऐसे में तहसील की रजिस्ट्री भी पूरा दिन बंद रही। रजिस्ट्री खिड़की पर पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। इन सबके चलते कलेक्टर रेट बढ़ने को लेकर भी स्थिति साफ नहीं हो पाई। हालांकि अधिकारियों ने राजस्व विभाग की साइट के पूरा दिन सामान्य तौर पर चलने की बात कही है। ऐसे सोमवार को रजिस्ट्री के लिए बुक 116 टोकन रद्द कर दिए गए। अब लोगों को रजिस्ट्री के लिए दोबारा टोकन लेना पड़ेगा।
नए कलेक्टर रेट 10 प्रतिशत बढ़ाने जाने की बात कही जा रही थी। जबकि राजस्व विभाग से कोई पत्र जारी नहीं किया गया। इन सबके बीच सोमवार सुबह ही शहरी स्थानीय निकाय विभाग की साइट बंद हो गई। इसमें साफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है। यह साइट दो दिन के लिए बंद की गई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की साइट बंद होते ही तहसील में रजिस्ट्री को लेकर ऑनलाइन अपडेट नहीं मिला। ऐसे में तहसील का काम सुबह ही ठप हो गया। पोर्टल नहीं चलने से रजिस्ट्री के लिए एडवांस टोकन रद्द हो गए।
साफ्टवेयर अपडेट में टैक्स जुड़ने की चिंता
नगर निगम के साफ्टवेयर अपडेट होने के चलते लोगों को अपने टैक्स के फिर से न जुड़ पाने की चिंता सताने लगी है। इसके जानकारों ने बताया कि अपडेट होने पर कई बार टैक्स और अन्य बकाया पुन जुड़ जाते हैं। बेशक व्यक्ति के पास इसकी एनओसी हो या फिर जमा राशि की रसीद। उनको टैक्स हटवाने के लिए नए सिरे से फाइल तैयार करानी पड़ती है। ऐसे में उनको पूरे प्रोसेस से फिर गुजरना पड़ेगा। इसमें 10 से 15 दिन का समय भी लग जाता है। कई बार इससे भी अधिक समय पुन: एनओसी लेने में लग जाता है। तब तक व्यक्ति अपने संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं करा सकता।
विज्ञापन
वर्जन :
शहरी स्थानीय निकाय विभाग का पोर्टल बंद होने के चलते शहर की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की रजिस्ट्री चल रही हैं। सोमवार को पूरा दिन कोई व्यक्ति रजिस्ट्री कराने या डॉक्यूमेंट लेकर नहीं आया। फिलहाल नए कलेक्टर रेट बढ़ाने को लेकर कोई निर्देश या पत्र नहीं मिला है। निदेशालय के आदेशानुसार आगामी काम किया जाएगा।
वीरेंद्र कुमार गिल, तहसीलदार, पानीपत।