फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   City in grip of viral fever, eight new cases of dengue found

Panipat News: वायरल फीवर की चपेट में शहर, डेंगू के आठ नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
City in grip of viral fever, eight new cases of dengue found
पानीपत। मौसम में बदलाव के साथ लोग बुखार से परेशान हैं। वारयल ने पूरे शहर को चपेट में लिया है। शहर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार की प्रतिदिन की ओपीडी तीन हजार से अधिक हैं। सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में यह 500 से अधिक है। वायरल के साथ डेंगू ने भी स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। मंगलवार को भी डेंगू के आठ नए केस मिले हैं। यह सभी निजी अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन डेंगू के नए केस मिल रहे हैं। जहां जहां डेंगू के केस मिले हैं वहां एंटी लार्वा एक्टिविटी संचालित की जा रही हैं। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 234 हो चुकी है। हर रोज डेंगू के 1200-1500 के बीच में टेस्ट भी हो रहे हैं। निजी अस्पताल में मिलने वाले डेंगू के रोगियों के सैंपल की दोबारा जिला नागरिक अस्पताल में जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने वायरल बुखार को लेकर कुछ गाइड लाइन जारी की है। इसमें डॉक्टरों ने बताया है कि प्लेटलेट्स कम होना डेंगू नहीं है। किसी भी वायरल बुखार का असर शरीर में बढऩे के कारण खून की प्लेटलेट्स में गिरावट आ सकती है। बुखार में प्लेटलेट्स 40 हजार तक आ रही है। प्लेटलेट्स कम होने को डेंगू न मानें।
विज्ञापन




मलेरिया के तीन व चिकनगुनिया के दो रोगी मिल चुके हैं। जिला नागरिक अस्पताल, समालखा सामान्य अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू जांच की सुविधा है। सभी केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। जहां डेंगू के रोगी मिल रहे हैं वहां पर लोगों की ब्लड स्लाइड तैयार की जा रही है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग वहां फॉगिंग कर रहा है। अब तक डेंगू के 80 प्रतिशत रोगी ग्रामीण क्षेत्रों व बाहरी कॉलोनियों में मिल रहे हैं क्योंकि यहां पर जागरूकता की कमी है। सबसे अधिक लार्वा भी इन्हीं क्षेत्रों में मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



डेंगू के 10 नए मरीज यहां मिले

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 23 साल की महिला , अर्जुन नगर में 21 साल के युवक , अर्जुन नगर में 68 साल की वृद्धा, सेक्टर 12 में 63 साल की वृद्धा, गांधी मंडी में 25 साल के युवक, नारायणा गांव में 25 साल के युवक , ब्राह्मण माजरा में 30 साल के युवक और दयाल कॉलोनी में 27 साल के युवक की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।


बॉक्स
प्रोटीन युक्त खाना, संतरा व नींबू खाएं

इमरजेंसी मेडिसिन डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि जब शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है तब वायरल बुखार होता है। अगर सेहतमंद और प्रोटीन युक्त खाना खाया जाए तो शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता खुद बढ़ जाती है। सादा व ताजा खाना ही खाएं क्योंकि हैवी फूड आसानी से पच नहीं सकता है। रखे हुए खाने को गर्म करके ही खाएं। मौसमी संतरा व नींबू खाएं जिसमें विटामिन-सी और वीटा कैरोटींस होता है जिससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खूब पानी पिएं। तुलसी के पत्ते में खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी रोगों से लड़ने की शक्ति है। सर्दियों के बदलते मौसम में तुलसी के पत्तियों को उबालकर या चाय में डालकर पीने से नाक और गले के इंफेक्शन से बचाव होता है।



वर्जन-

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि डेंगू का खतरा बरकार है। जिले भर में एंटी लार्वा एक्टिविटी चल रही है। सामान्य बुखार में प्लेटलेट्स गिर सकती है। इसलिए इसको डेंगू न समझें। डेंगू से डरने की नहीं ब्लकि इसके खिलाफ जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed